चित्तौड़गढ़

Rajasthan news: विधायक की कटी जेब, विधायक ने ही पकड़ा चोर, जानें क्या है पूरा मामला

Chittorgarh news: चोरों के हौंसले इस कदर बढ़ गए है वे आम आदमी तो क्या अब विधायक की जेब साफ करने से भी नहीं हिचक रहे है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 2:04 PM IST
mla news

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को गणपति विसर्जन के दौरान चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां चोर ने विधायक की जेब को निशाना बनाया और चोरी करने का प्रयास किया लेकिन विधायक की सतर्कता से चोर को पकड़ लिया गया।

चित्तौड़गढ़ से विधायक चन्द्रभान आक्या मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन समारोह में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान एक चोर विधायक के साथ-साथ चलने लगा। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने तुरंत विधायक की जेब से पैसे निकाल लिए।

लेकिन विधायक चन्द्रभान आक्या की जेब से जैसे ही पैसे निकाले, उन्हें इसका अहसास हो गया और तुरंत की चोर का हाथ पकड़ लिया। इस घटना का पूरा वीडियो कैमरे में भी कैद हो गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चोर भीलवाड़ा के आसपास का है। इसके अलावा उसके ही गैंग के अन्य सदस्य भी वहां एक्टिव थे। भीड़ का फायदा उठाकर वहां चोरियां करने पहुंचे।

गणपति बप्पा मोरिया... अगले बरस तू फिर से आना

गणपति बप्पा मोरिया... अगले बरस तू फिर से आना... के जयकारों के बीच शहर समेत जिलेभर में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। शहर में शाम को नयनाभिराम झांकियों के कारवां को निहारने शहरभर के लोगों ने रतजगा किया। मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर सुबह से देर रात तक बप्पा को विदा करने डीजे की धुन पर नाचते गाते युवक-युवतियां व बच्चे गणपति के जयकारे लगा रहे थे।

शोभायात्रा के साथ गंभीरी तट पर पहुंची गणपति की प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन के बाद उनका विसर्जन किया गया। इस दौरान बस स्टैंड चौराह से गोल प्याऊ तक लोगों की भीड़ के चलते मेले जैसा माहौल बना रहा। विसर्जन के साथ ही गणपति महोत्सव सपन्न हो गया। देर रात तक प्रतिमा विसर्जन चलता रहा।

गली-गली में रही धूम

गणेश चतुर्थी के साथ शहर के गली-मोहल्लों में गणपति महोत्सवों की धूम चल रही थी। घर-घर गणेश प्रतिमाएं स्थापित करके महोत्सव मनाया जा रहा था। अनंत चतुर्दशी पर पर सुबह से ही छोटी-बड़ी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए गंभीरी व बेड़च नदी तट पर लाने का क्रम शुरू हो गया। कोई सिर पर तो कोई गणपति को वाहन में लेकर पहुंचे। सुबह से ही गंभीरी नदी तट पर भीड़भाड़ रही।

पचास हजार को बांटा प्रसाद

चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति की ओर से गणपति विसर्जन के दौरान करीब 50 हजार लोगों के लिए सब्जी-पूड़ी का प्रसाद बांटा गया। संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने बताया कि शहर के भामाशाहों के सहयोग से इस प्रसाद का निर्माण कर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।

Updated on:
18 Sep 2024, 2:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता