भाजपा से नाराज होकर कोटपूतली से चुनाव लड़ने वाले मुकेश गोयल, बस्सी से जितेंद्र मीणा, जालम सिंह रावलोत, विकेश खोलिया, सुखवंत सिंह, विजय मीणा और दानाराम चौधरी भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- गोपाल सिंह ईडवा ने मेरे सामने चुनाव लड़ा था। आज वे बिना शर्त भाजपा में शामिल हो गए हैं।