8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होलिका दहन के टाइम पर आया नया अपडेट, असमंजस हुआ दूर, जानें ज्योतिषी क्या बोले

Holika Dahan New Update : होलिका दहन पर नया अपडेट आया है। असमंजस दूर हो गया है। होलिका दहन के सही समय पर ज्योतिषी क्या बोले जानिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Mar 2024, 3:51 PM IST

holika_dahan.jpg

Holika Dahan

holika dahan New Update : होली पर्व का अब एक दिन ही शेष है, रविवार को होलिका दहन होगा। ऐसे में जहां होली की चंग व ढोल की थाप सुनाई देने लगी है, वहीं दूसरी ओर बाजारों में होली के रंग दिखने लगे हैं। पर होलिका दहन के समय को लेकर असमंजस था जो अब दूर हो गया है। ओम श्री मार्कंडेय आध्यात्मिक ट्रस्ट के महामंत्री आचार्य पंडित नीरज आमेटा ने बताया कि ज्योतिषियो की बैठक में निर्णय लिया गया कि होली के दिन भद्रा को लेकर होलिका दहन में भक्तों में असमंजस की स्थिति थी। इसके निवारण के लिए ज्योतिषियों की ट्रस्ट में बैठक हुई, इसमें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त निकाला गया।



पंडित नीरज आमेटा ने बताया कि शास्त्र के अनुसार इस दिन भद्रा का निवास पाताल लोक में है। अत: भद्रा दोष नहीं है फिर भी संशय की स्थिति में भद्रा का क्योंकि पूछ भाग शुभ होता है अत: 24 मार्च को भद्रा के पूछ भाग की तीन घटिया सायंकालीन प्रदोष वेला में 6.35 से 7.55 तक आ रही है, जो शुभ मुहूर्त माना जाएगा एवं शाम 7.56 से महापात योग बन रहा है, जिसमें होलिका दहन करना अशुभ है। होलिका दहन प्रदोष काल में ही शुभ माना जाती है। बैठक में ज्योतिर्विद हरिश्चंद्र शर्मा, डॉ लोकेश आचार्य, डॉ ओपी महात्मा, पंडित नीरज आमेटा, नरेश आमेटा, हेमंत सुखवाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें - 1 अप्रेल से बदल जाएगा नियम, अब वाहन संग डीएल और आरसी रखना जरूरी नहीं



होलिका दीपन महोत्सव सिटी पैलेस, उदयपुर के माणक चौक प्रांगण में रविवार को परम्परागत रीति-रिवाज से मनाया जाएगा । महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि उदयपुर - मेवाड़ का पारम्परिक होलिका दीपन महोत्सव इस वर्ष भी सादगीपूर्वक मनाया जाएगा।



पर्यटकों के लिए होलिका दहन के दिन रविवार शाम 4 बजे बाद और धुलेंडी के उपलक्ष्य में 25 मार्च को सिटी पैलेस संग्रहालय बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें - खाटू श्याम मंदिर को लेकर बड़ी खबर, 3 दिन बंद रहेंगे कपाट, श्रद्धालुगण हो जाएं सचेत