RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2024: लोकसेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापकों के कुल 2129 पदों की भर्ती निकाली है। आवेदन किए जा रहे हैं। अंतिम तारीख 24 जनवरी है।
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2024: राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में सामाजिक विज्ञान (एसएसटी) में महज 88 पदों की भर्ती निकाली है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पद इसी विषय के खाली हैं।
RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2024: चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में सामाजिक विज्ञान (एसएसटी) में महज 88 पदों की भर्ती निकाली है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पद इसी विषय के खाली हैं।
ऐसे में गांवों में पढऩे वाले बच्चों को इस साल भी शिक्षक पूरे नहीं मिलेंगे। उनको पढ़ाई के लिए निजी स्कूल में जाना पड़ेगा। लोकसेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापकों के कुल 2129 पदों की भर्ती निकाली है। आवेदन किए जा रहे हैं।
अंतिम तारीख 24 जनवरी है। राज्य सरकार व्याख्याता व वरिष्ठ अध्यापक दोनों पदों पर कुल 4331 शिक्षक नियुक्त करेगी। जबकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्तमान में ही इनके 52 हजार पद खाली हैं।
उसमें भी यदि पिछले चार सत्र की बकाया डीपीसी से खाली होने वाले वरिष्ठ अध्यापकों व पिछली सरकार में क्रमोन्नत हुई स्कूलों के व्याख्याताओं के खाली पद और जोड़ दें तो ये आंकड़ा करीब एक लाख हो जाएगा। ऐसे में ये भर्ती पांच फीसदी खाली पदों को भी नहीं भर पाएगी। बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पदों को बढ़ाने की मांग की है।
प्रदेश में वर्तमान में वरिष्ठ अध्यापकों के 34 हजार व व्याख्याताओं के 18 हजार पद खाली चल रहे हैं। इस बीच वरिष्ठ अध्यापकों की चार सत्र की पदोन्नति भी लंबित है। जिसके होने पर प्रदेश में करीब 20 हजार पद और खाली होकर वरिष्ठ शिक्षकों के करीब 54 हजार पद खाली हो जाएंगे।
पिछली कांग्रेस सरकार में क्रमोन्नत हुई पांच हजार स्कूलों में व्याख्याताओं के पदों की वित्तीय स्वीकृति भी लंबित है। ये होने पर व्यायाताओं के खाली पद भी 34 हजार हो जाएंगे।
इसके अलावा व्याख्याताओं व उप प्राचार्य की डीपीसी से होने वाले खाली पदों को भी जोड़ लें तो आगामी समय में दोनों पदों के करीब एक लाख पद खाली हो जाएंगे।
स्कूल व्याख्याता की प्रदेश में ये 12 साल में सबसे छोटी भर्ती भी है। इससे पहले 2013 में प्रदेश में 4010, 2015 में 13098, 2018 में 5 हजार व 2022 में 6 हजार पदों पर भर्ती हुई थी।
प्रदेश की 19 हज़ार सीनियर सैकण्डरी स्कूलों में पदोन्नति के बाद एक लाख पद रिक्त हो जाएंगे। लेकिन नई भर्ती के नाम पर सरकार सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। भविष्य के लिए संविदा भर्ती की आशंका लग रही है।
सरकारी स्कूलों में खाली पदों की एवज में राज्य सरकार ने वरिष्ठ शिक्षकों व व्याख्याताओं के 4331 पदों पर ही भर्ती निकाली है। जिनमें वरिष्ठ शिक्षकों के 2129 व व्याख्याताओं के 2202 पदों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल है।