24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान को मिली एक और ट्रेन की सौगात, 6 जिलों से होकर गुजरेगी; इन 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Train News: बीकानेर से सीकर व चूरू होते हुए जयपुर व तेलंगाना के लिए ट्रेन शुरू हो गई। यह ट्रेन 6 जिलों के 10 रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 8 Jan 2025, 10:59 AM IST

train05

झुंझुनूं। बीकानेर से सीकर व चूरू होते हुए जयपुर व तेलंगाना के लिए ट्रेन शुरू हो गई। झुंझुनूं के जनप्रतिनिधि व यहां की जनता केवल देखती रह गई है। मांग जोरदार तरीके से ही सही जगह नहीं उठाने से झुंझुनूं रेल सेवा में सीकर व चूरू की तुलना में पीछे होता जा रहा है।

सीकर व चूरू से देश के अनेक हिस्सों के लिए ट्रेन चल रही है, जबकि झुंझुनूं में यात्री परेशान हो रहे हैं। रेलवे ने सीकर होते हुए बीकानेर से काचीगुडा ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन मंगलवार को बीकानेर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे सीकर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

पांच मिनट ठहरने के बाद ट्रेन 6:05 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 7.40 पर काचीगुडा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ये ट्रेन काचीगुडा से शनिवार रात 10 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 9.20 पर सीकर स्टेशन पहुंचेगी।

पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन बीकानेर के लिए रवाना होगी। ट्रेन में एक सैकेंड एसी, सात थर्ड एसी, दो सैकंड कम थर्ड एसी, आठ सैकंड स्लीपर, दो जनरल व दो गार्ड सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।


यह भी पढ़ें

खाटू नगरी तक कब चलेगी ट्रेन? 254 करोड़ की लागत से बनना था 17.9KM का रेल ट्रैक, लेकिन आ गई ये बड़ी अड़चन

यह रहेगा मार्ग

ट्रेन बीकानेर से रवाना होेकर श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस, डहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, मध्यप्रदेश में नागदा, भोपाल, महाराष्ट्र के मललकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बासमत, पूर्णा, हुज़ूर साहिब नांदेड़, मुदखेड,धर्माबाद तथा तेलंगाना के बसर, निज़ामाबाद, कामारेड्डी व मल्काजगिरि होते हुए काचीगुडा तक का सफर तय करेगी।


यह भी पढ़ें

लो आ गई एक और खुशखबरी, राजस्थान में यहां रेलवे ट्रैक का काम शुरू; बनेंगे 4 नए रेलवे स्टेशन

दिल्ली व जयपुर के बीच सुपरफास्ट ट्रेन की मांग

जिलेवासी दिल्ली व जयपुर के बीच झुंझुनूं होते हुए तीन सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग नियमित उठा रहे हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी जा रही। इसके अलावा झुंझुनूं से जयपुर होते हुए अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की मांग भी उठ रही है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें: कार पर डीजी की प्लेट लगाकर लोगों पर जमाता था धौंस, फर्जी पुलिस अधिकारी की ऐसे खुली पोल

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग