24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: लो आ गई एक और खुशखबरी, राजस्थान में यहां रेलवे ट्रैक का काम शुरू; बनेंगे 4 नए रेलवे स्टेशन

Pushkar-Merta Railway Track: राजस्थान से एक और अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान में नए रूट पर रेलवे मंत्रालय ने पहले चरण के लिए 97 करोड़ रुपए की लागत से काम शुरू कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 6 Jan 2025, 11:19 AM IST

Pushkar-Merta Railway Track

Pushkar-Merta Railway Track: अजमेर। राजस्थान से एक और अच्छी खबर सामने आई है। पुष्कर-मेड़ता के बीच 51.34 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के पहले चरण का काम अब शुरू हो गया है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा सुगम होने के साथ ही पर्यटन और उद्योगों को फायदा होगा।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि रेलवे मंत्रालय ने पहले चरण के लिए 97 करोड़ रुपए की लागत से कार्य प्रारंभ किया है। पुष्कर रेलवे स्टेशन के पास नए प्लेटफार्म और कर्मचारियों के आवास बनने शुरू हो गए हैं।

परियोजना के तहत पुष्कर-मेड़ता के बीच आरओबी-आरयूबी बनाए जाएंगे। निर्माण कार्य की निगरानी के लिए रेलवे इंजीनियरों की तैनाती सहित दफ्तर खोला गया है। रावत ने बताया कि पुष्कर-मेड़ता लाइन से पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों-पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।

यहां बनेंगे 4 रेलवे स्टेशन

पुष्कर-मेड़ता के बीच 51.34 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछेगी। इस रूट पर नांद, कोढ़, रियां और भैंसड़ा कला रेलवे स्टेशन बनेंगे। इसके अलावा 20 अंडरपास तैयार किए जाएंगे। इस रूट पर 5 रेलवे क्रॉसिंग होंगे।

सामरिक दृष्टि से भी अहम होगी पुष्कर मेड़ता रेल लाइन

पुष्कर से मेड़ता तक का रेल मार्ग सामरिक दृ़ष्टि से भी अहम होगा। नसीराबाद छावनी तथा अन्य स्थानों के सैनिक कम समय में ज्यादा सफर तय करके बार्डर पर जल्द पहुंच सकेंगे।

अजमेर से वाया मारवाड़ जंक्शन होते हुए बीकानेर तक जाने में आर्मी को 520 किलोमीटर का सफर छह घंटे लगते हैं, मेडता से बीकानेर जाने में मात्र करीब पौने तीन घंटे की लगेंगे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इस रेलवे स्टेशन की 382 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत, 24 एस्केलेटर के साथ 38 लिफ्ट भी लगेगी

अजमेर से मारवाड़ जंक्शन होते हुए जैसलमेर पहुंचने में करीब 536 किलोमीटर छह घंटे लगते है नई लाइन बनने के बाद 460 किलोमीटर का सफर पांच घंटे में पूरा होगा।


यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां बन रहा 63.56 किमी लंबा रेलवे ट्रैक, नए साल में पूरा होगा ये अहम प्रोजेक्ट!