चित्तौड़गढ़

Chittorgarh : सड़क हादसे में बुरी तरह से तहसीलदार घायल, इलाज के दौरान हुई मृत्यु, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

Chittorgarh : चित्तौड़गढ़. सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल राशमी के तहसीलदार श्रीलाल मीणा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर फैल गई है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 8:07 PM IST
rashmi tehsildar death medical treatment administrative department sad
Chittorgarh : राशमी तहसीलदार श्रीलाल मीणा। फोटो फेसबुक व एआइ

Chittorgarh : पहुंना (चित्तौड़गढ़). राशमी क्षेत्र में प्रशासनिक महकमे को उस वक्त गहरा सदमा लगा जब मॉर्निंग वॉक पर निकले राशमी तहसीलदार श्रीलाल मीणा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तहसीलदार के आकस्मिक निधन से अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले ही स्थानांतरित होकर राशमी आए तहसीलदार श्रीलाल मीणा गत 12 नवंबर को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पंचायत समिति के बाहर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत राशमी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया, जहां से भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान अंततः उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है पुलिस, नहीं मिली सफलता

इससे पहले तहसीलदार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही राशमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीआई गेहरीलाल गुर्जर एवं उनकी टीम अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पर अभी इसमें पुलिस कोई सफलता नहीं मिली। संभावना जताई जा रही है कि तहसीलदार को टक्कर मारने वाला वाहन कार सकती है।

भीलवाड़ा जिले के मूल निवासी थे श्रीलाल मीणा

श्रीलाल मीणा मूल रूप से भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड के भुवार गांव के रहने वाले थे। अभी कुछ महीने पहले उनका कोटड़ी से राशमी तहसीलदार के पद पर तबादला हुआ था। इसके बाद उन्होंने यहां काम संभाला था। उनके निधन पर एसडीएम, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक जताया। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भुवार में किया जाएगा।

Updated on:
15 Nov 2026, 8:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chittorgarh: ‘अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा’, हादसे ने छीना 2 मासूमों के सिर से पिता का साया, अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव

चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए