चित्तौड़गढ़

सांवरिया सेठ का भंडार खुला… पहले दिन की राशि सात करोड़ पार, भेंट में पिस्टल और बुलेट भी, देखें वीडियो

Sanwaliya Seth Mandir: श्रावण मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के भण्डार की दानपेटी खोली गई, प्रथम दिन की गणना में 07 करोड़ 15 लाख रुपए की दानराशि भेंट
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 7:14 PM IST
sawariya seth mandir

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में सुखवाडा श्रावण मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी पर भगवान सांवरा सेठ के भंडार को खोला गया। पहले दिन की गणना में सात करोड़ से अधिक का चढ़ावा आया है। वहीं एक भक्त ने सेठ के चांदी की पिस्टल, गोली और दो चांदी की लहसुन भेंट की।

इस अवसर पर मंदिर मंडल के सदस्य गण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पहले ही दिन भंडार से 07 करोड़ 15 लाख रुपए नकदी प्राप्त हुई। मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह प्रारंभिक आंकड़ा है, शेष राशि की गणना 25 जुलाई को दूसरे चरण में की जाएगी।

गुमनाम भक्त की रही चर्चा

सांवलिया सेठ के द्वार जब भी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है, तो वे भेंट चढ़ाते हैं। कई बार भक्तों की चढ़ाई अनोखी भेंट चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही अभी देखने को मिला। जब एक भक्त ने चांदी की बनी 500 ग्राम वजनी रिवॉल्वर, एक चांदी की गोली और दो चांदी की लहसुन भेंट की। इन पर बेहद सुंदर बारीक नक्काशी की गई है। यह भेंट देने वाले भक्त का नाम उजागर नहीं किया गया है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

गणना के दौरान पारदर्शिता और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। हर तरफ सीसीटीवी कैमरों की जद में यह गणना हुई। इससे पूर्व, भगवान सांवरा सेठ का गोमूत्र, गंगाजल और सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक कर विशेष शृंगार किया गया।

Updated on:
23 Jul 2025, 7:14 PM IST
Published on: