चूरू

एक साथ एक ही परिवार के 3 लोगों की उठी अर्थियां, मच गया कोहराम, भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

Wife-Husband And Son Died In Road Accident: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ अर्थी निकलने से मौहल्ले व परिजनों की आंखों में आंसू छलक पड़े। सभी एक ही बात बोल रहे थे कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2025, 9:13 AM IST
Feature image

Churu Accident News: चूरू जिले के सरदारशहर लूणकरणसर रोड मितासर गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे लोरिंग मशीन और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसके कारण कार सवार माता-पिता व बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट सुभाष सिहाग व ईएमटी संजय खीचड़ और पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों मृतको को कार से बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया।

सूत्रों के अनुसार कस्बे के पांच भाई चौक निवासी 55 वर्षीय खेताराम प्रजापत व खेताराम की पत्नी 50 वर्षीय कल्लूदेवी प्रजापत व उनका पुत्र 30 वर्षीय संजय प्रजापत कार में सवार होकर बीकानेर से सरदारशहर आ रहे थे, तभी मितासर गांव के पास हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार खेताराम पांच भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था और खेताराम के दो पुत्र हैं जिनमें से मृतक संजय बड़ा था। संजय ने बीकानेर रोड पर गाडिय़ों का वर्कशॉप कर रखा था। तीनों मृतकों के शव जैसे ही घर पहुंचे, वहां कोहराम मच गया।

मीतासर गांव के पास हुए सड़क हादसे में माता-पिता व बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जिनकी शुक्रवार शाम को एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ अर्थी निकलने से मौहल्ले व परिजनों की आंखों में आंसू छलक पड़े। सभी एक ही बात बोल रहे थे कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए। खेताराम बीकानेर में अपनी पत्नी की जांच करवाकर वापिस सरदारशहर आ रहे थे कि मीतासर गांव के पास हादसा हो गया जिसके कारण परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

Updated on:
8 Feb 2025, 9:13 AM IST
Published on: