चूरू

राजस्थान में रौंगटे खड़े करने वाली वारदात, 6 साल की मासूम से 56 साल के व्यक्ति ने की छेड़छाड़

राजस्थान के चूरू जिले में 56 वर्षीय व्यक्ति ने पहले 6 साल की बालिका को गंदे वीडियो दिखाए और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 2:26 PM IST
Crime News

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 56 वर्षीय व्यक्ति ने पहले 6 साल की बालिका को गंदे वीडियो दिखाए और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी ने जब अपनी मां को मकान मालिक की करतूत बताई तो पैरों तले से जमीन खिसक गई।

चूरू की चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिकायत मिलने के बाद थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 6 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ आरोपी के मकान में किराए से रहती है। 56 वर्षीय आरोपी सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है।

गंदे वीडियो दिखाकर की छेड़छाड़

चाइल्ड हेल्पलाइन के संयोजक पन्ने सिंह ने बताया कि एक महिला कर्मचारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को शिकायत दर्ज करवाई की उसका 56 वर्षीय मकान मालिक मौका पाकर उसकी 6 वर्षीय बेटी को गंदे वीडियो दिखाए और उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी ने इस संबंध में अपनी मां को सारी बात बताई।

शिकायत मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बीएनएस, पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एएसपी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Updated on:
9 Mar 2025, 2:26 PM IST
Published on: