चूरू

ताल छापर के ग्राम खलियां में खेत में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, 100 बीघा क्षेत्र प्रभावित

आग लगने के बाद दूर-दूर तक धुएं का गुबार आसमान में छा गया। सूचना पर सुजानगढ़ और छापर नगरपालिका की दमकलें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

less than 1 minute read
Feb 04, 2026

छापर. ग्राम ख़ालियां व सुजानगढ सड़क मार्ग पर खेतों में अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायरमैन मुकेश सूंडा ने बताया कि आग ने ढाणी क्षेत्र में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 100 बीघा खेत इसकी चपेट में आ गए। आग से खेत की बाड़, घास और अन्य सामान जलकर खाक हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।

आग लगने के बाद दूर-दूर तक धुएं का गुबार आसमान में छा गया। सूचना पर सुजानगढ़ और छापर नगरपालिका की दमकलें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुजानगढ़ में तिरपाल स्क्रैप में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस एहतियाती कदम और दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

Published on:
04 Feb 2026 12:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर