चूरू

हत्या का आरोपी बाबा पुलिस रिमांड पर

सिधमुख थानान्तर्गत गांव रेजड़ी में आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या के आरोपी संत को पुलिस ने सरदारशहर न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
less than 1 minute read
Aug 23, 2020
हत्या का आरोपी बाबा पुलिस रिमांड पर
हत्या का आरोपी बाबा पुलिस रिमांड पर

सादुलपुर. सिधमुख थानान्तर्गत गांव रेजड़ी में आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या के आरोपी संत को पुलिस ने सरदारशहर न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है। थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देकर आरोपी संत रत्तिनाथ हरियाणा चला गया था। शुक्रवार देर रात्रि को पुलिस ने आरोपी को भादरा से गिरफ्तार कर घटना के काम में ली गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।


संत ने पहले ही मारने की दी थी धमकी
थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संत ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि मृतक गांव रेजड़ी निवासी लीलूराम ने उसे गांव में बदनाम कर दिया था। गांव से बाहर निकलवा दिया एवं तांबाखेड़ी में भी उसकी झोपड़ी को जलाने का काम किया था। संत ने पुलिस को बताया कि लीलूराम को जान से मारने के बारे में गांव को पहले ही बता दिया था। 13 अगस्त की रात्रि को मोटरसाइकिल लेकर अकेला आया था तथा अपने घर के सामने सो रहे लीलूराम के सर पर लठ सोटा से वार किया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Published on:
23 Aug 2020 07:50 am