27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Churu: पति ने भाइयों के साथ मिलकर काटी पत्नी की जीभ, मामला दर्ज कराने पहुंचे परिजन बोले-दोनों के 3 मासूम बच्चे हैं

चूरू जिले के धीरवास गांव में घरेलू विवाद के दौरान विवाहिता की कथित रूप से ब्लेड से जीभ काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, जेठ और देवर पर आरोप लगाया है और पुलिस मामला दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Akshita Deora

Jul 27, 2026

Churu Crime News

AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

Husband Cut Wife Tongue: चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र के धीरवास गांव में एक विवाहिता की जीभ ब्लेड से काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति, जेठ और देवर पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना करीब 20 दिन पुरानी बताई जा रही है और मामला अब पुलिस तक पहुंचा है। गंभीर हालत में महिला को तारानगर के राजकीय अस्पताल से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार किया गया। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है।

20 दिन पहले घरेलू विवाद में काटी थी जीभ

अस्पताल में मौजूद पीड़िता की भांजी सुनीता ने बताया कि जोधपुर जिले के नीमड़ी निवासी 42 साल की सीता की शादी करीब 20 साल पहले धीरवास निवासी असमालनाथ के साथ हुई थी। करीब 20 दिन पहले घरेलू विवाद के दौरान पति असमालनाथ, जेठ सदानाथ और देवर मोडनाथ ने कथित रूप से ब्लेड से उसकी जीभ काट दी। घटना के बाद सीता अपने पीहर चली गई थी। शनिवार को वह वापस ससुराल पहुंची जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के तीन बच्चे हैं जिनमें 2 बेटे और 1 बेटी शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा। उनका कहना है कि दोनों के तीन मासूम बच्चों के भविष्य पर भी इस घटना का गहरा असर पड़ा है और वे अब अपनी मां की हालत को लेकर बेहद परेशान हैं।

जांच में जुटी पुलिस

साहवा थानाधिकारी जगदीश गोदारा ने बताया कि घटना लगभग 20 दिन पहले की होना सामने आया है। इस संबंध में जोधपुर के मंडोर थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसे जांच के लिए साहवा थाना भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। चिकित्सकीय परीक्षण और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जीभ काटने के आरोपों की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता घुमंतू नाथ समाज से संबंधित है। घटना के बाद वह सीधे अपने पीहर चली गई थी। ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए थी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।