चूरू

राजस्थान में यहां जनता ने किया चुनाव के बहिष्कार का निर्णय

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 17, 2018
राजस्थान में यहां जनता ने किया चुनाव के बहिष्कार का निर्णय
राजस्थान में यहां जनता ने किया चुनाव के बहिष्कार का निर्णय

सरदारशहर.

विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे वार्ड 39 लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। वार्ड के लोगों ने मुख्य रास्ते में चुनाव बहिष्कार के बैनर भी लगा दिए है। जिसमें लिखा गया कि वोट मांग कर शार्मिन्दा न करे। वार्ड के लोगों ने बताया कि पिछले 12 महिने से पीने का पानी नहीं आ रहा है तथा वार्ड में कचरे का अंबार लगा हुआ है। वार्ड में सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं होता।

लोगों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर प्रशासन का अनेक बार ध्यान आकर्षित कराया गया फिर भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। यदि कोई सुनवाई नहीं हो रही तो वोट देने का कोई औचित्य नहीं है। वार्ड में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। वार्ड के लोग नरकमय जीवन व्यतीत कर रहे है। नेता चुनाव के समय आते है और बड़े-बड़े वादे कर चले जाते है। फिर पांच साल बाद वापिस चुनाव में आते हैं। इन समस्याओं से जूझने के कारण वार्ड के लोगों ने मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।

इस मामले में उपखण्ड अधिकारी मूलचन्द लूणिया का कहना है कि यदि ऐसी बात है तो वार्ड के लोगों से संपर्क कर समस्या का शीघ्र निपटरा किया जाएगा।

Published on:
17 Nov 2018 08:52 pm