चूरू

कार-जीप में हुई जोरदार भिड़ंत, छह जने घायल

निजी स्कूल के पास कार में सवार एक ही परिवार के लोग चूरू की तरफ आ रहे थे। इस दौरान चूरू की तरफ से आ रही जीप से भिड़ंत हो गई।
less than 1 minute read
Apr 06, 2019
Feature image

चूरू.
सदर थाना इलाके में बिसाऊ-चूरू के बीच शुक्रवार रात हुई कार-जीप की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बालक सहित छह जने घायल हो गए। सदर पुलिस के मुताबिक बिसाऊ कस्बे के पास स्थित एक निजी स्कूल के पास कार में सवार एक ही परिवार के लोग चूरू की तरफ आ रहे थे। इस दौरान चूरू की तरफ से आ रही जीप से भिड़ंत हो गई।

हादसे में कार में सवार मोमीना पत्नी सलीम लुहार निवासी लुहारों का मोहल्ला चूरू, मो. रज्जाक पुत्र मो. इसाक लुहार, असलम अली पुत्र शौकत अली, मो. माहिस पुत्र असलम निवासी झोटवाड़ा जयपुर तथा दिल्ली निवासी फरजाना बानो घायल हो गए। घायलों को वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने बिसाऊ के जटिया राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां मेडिकल स्टाफ ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें चूरू के लिए रैफर कर दिया।

सूचना पर बिसाऊ थाना पुलिस व चूरू की सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के पर्चा बयान लिए। एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा के मुताबिक पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त जीप जोधपुर डिस्कॉम की विजिलेंस टीम में अनुबंध पर चल रही थी।

Updated on:
06 Apr 2019 02:15 am
Published on:
06 Apr 2019 01:04 am