चूरू

Churu Lok Sabha Result Live : मतगणना जारी, आज चल जाएगा पता… कौन बनेगा चूरू सांसद? जानें पल-पल के Update

Churu Lok Sabha Result Live: मंगलवार 4 जून को राजस्थान के चूरू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के देवेन्द्र झाझडि़या, कांग्रेस के राहुल कस्वां सहित 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

2 min read
Jun 04, 2024

Churu Result Live : मंगलवार 4 जून को राजस्थान के चूरू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के देवेन्द्र झाझडि़या, कांग्रेस के राहुल कस्वां सहित 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, वहीं मतदान और मतगणना के बीच रहे लम्बे अंतराल के दौरान चले कयासों के दौर पर विराम लग जाएगा। यहां जानें सबसे पहले सटीक परिणाम…

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए आज 29 स्थानों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। राजस्थान में कुल 3 करोड़ 26 लाख 35 हजार वोट डाले गए हैं। मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मत गिने जाएंगे। जिसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी।

राजस्थान की कई सीटें चर्चा में है, जिनमें चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि चूरू जिले (Churu Lok Sabha Seat) पर इस बार मतदान कम हुआ है। चूरू भाजपा का गढ़ माना जाता है, क्योंकि 1977 से 2014 तक 11 चुनावों में भाजपा ने 5 बार तो कांग्रेस ने केवल 3 बार जीत दर्ज की। पिछले 4 चुनावों में लगातार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा से दो बार सांसद रहे राहुल कस्वां की टिकट कटने और उनके कांग्रेस से चुनावी मैदान में ताल ठोकने की वजह से चूरू सीट राजस्थान की हॉट सीट बन गई है। इस बार राहुल कस्वां का मुकाबला जाने माने पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी देवेंद्र झांझडिया के साथ है। देवेंद्र झांझडिया ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर खेल की दुनिया में काफी नाम कमाया है, लेकिन राजनीति में वह नए खिलाड़ी हैं।

वोटों की गिनती का Live Update

चूरू लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में है। इस वक्त पोस्टल बैलेट की गणना में भाजपा के देवेन्द्र झाझडि़या आगे चल रहे हैं। चूरू लोकसभा सीट पर हमेशा से ही जाटों का दबदबा रहा है, दल चाहे जो भी हो, हर बार जीत यहां जाट नेता की हुई है। यहां कुल वोटर्स की संख्या 21,94,155 है जिसमें 11,47,216 पुरुष वोटर्स और 10,46,939 महिला वोटर्स हैं।

जानिए ऐसे मिलेगी आपको जीत-हार की जानकारी

सुबह 8.30 बजे: ईवीएम के मतों की गिनती
सुबह 9.15 बजे: पहला रुझान
दोपहर डेढ़ बजे तक: पहला परिणाम
दोपहर 3 से 4 बजे तक: मतगणना पूरी

पुलिस सोशल मीडिया पर रखेगी नजर

प्रदेश के सभी जिलों में सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की अवांछित टिप्पणी एवं कमेंट पर तुरंत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर