
Churu Pradhan Election Result: चूरू। चूरू जिले की 13 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव हुए। चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भाजपा ने 7 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आईं। सिद्धमुख और चूरू उत्तर पंचायत समितियों में प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणामों के अनुसार भानीपुरा पंचायत समिति में भाजपा के भंवर लाल प्रधान निर्वाचित हुए। बीदासर में कांग्रेस की धापू, चांदगोठी में कांग्रेस की सुनीता और चूरू पंचायत समिति में कांग्रेस की पूजा ने जीत दर्ज की। वहीं, चूरू उत्तर में भाजपा की कविता कंवर निर्विरोध प्रधान चुनी गईं।
राजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस के अशोक कुमार, रतनगढ़ में कांग्रेस की सुमन देवी और सरदारशहर पूर्व में भाजपा की रचना कंवर प्रधान निर्वाचित हुईं। सरदारशहर पंचायत समिति में भाजपा की सुमित्रा मूंड ने जीत दर्ज की, जबकि सिद्धमुख में कांग्रेस के जयप्रकाश निर्विरोध प्रधान चुने गए।
सुजानगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की उषा, तारानगर पूर्व में भाजपा की गिरदावरी और तारानगर पश्चिम (भालेरी) में भाजपा के लीलाधर प्रधान निर्वाचित हुए। इस तरह जिले की 13 पंचायत समितियों में भाजपा ने 7 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।
जिले में सिद्धमुख और चूरू उत्तर पंचायत समिति में प्रधान का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। वहीं, अन्य पंचायत समितियों में मतदान के जरिए प्रधान चुने गए। चांदगोठी पंचायत समिति में एक मत अवैध घोषित हुआ। राजगढ़ में कुल 17 सदस्यों में से 16 ने मतदान किया। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की।
| क्र. सं. | पंचायत समिति | निर्वाचित प्रधान | पार्टी |
|---|---|---|---|
| 1 | भानीपुरा | भंवर लाल | भाजपा |
| 2 | बीदासर | धापू | कांग्रेस |
| 3 | चांदगोठी | सुनीता | कांग्रेस |
| 4 | चूरू उत्तर | कविता कंवर | भाजपा |
| 5 | चूरू | पूजा | कांग्रेस |
| 6 | राजगढ़ | अशोक कुमार | कांग्रेस |
| 7 | रतनगढ़ | सुमन देवी | कांग्रेस |
| 8 | सरदारशहर पूर्व | रचना कंवर | भाजपा |
| 9 | सरदारशहर | सुमित्रा मूंड | भाजपा |
| 10 | सिद्धमुख | जयप्रकाश | कांग्रेस |
| 11 | सुजानगढ़ | उषा | भाजपा |
| 12 | तारानगर पूर्व | गिरदावरी | भाजपा |
| 13 | तारानगर पश्चिम (भालेरी) | लीलाधर | भाजपा |