चूरू

हाइवे पर अचानक आया ऊंट – हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत

https://www.patrika.com/churu-news/
less than 1 minute read
Oct 14, 2018
churu road accident
हाइवे पर अचानक आया ऊंट - हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत

चूरू/सरदारशहर.
जीवणदेसर गांव के पास मेगा हाइवे पर रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा सवार घायल हो गया। घायल को रिडकोर के सुपरवाईजर दशरथसिंह ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

अचानक ऊंट आ गया और बाइक ट्रक से जा टकराई

जानकारी के अनुसार सहजीपुरा हनुमानगढ निवासी अमृत 30 व इन्द्राज 23 पुत्र कृष्ण नायक बाइक पर सवार होकर सालासर जा रहे थे कि जीवणदेसर के पास मेगा हाइवे पर अचानक ऊंट आ गया जिसके कारण बाइक ट्रक से जा टकराई। जिसके कारण अमृत की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा सवार इन्द्राज घायल हो गया।

सोमवार को पोस्टमार्टम होगा

पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी। सोमवार को सुबह मृतक का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Updated on:
14 Oct 2018 08:06 pm
Published on:
14 Oct 2018 08:06 pm