चूरू

भाजपा को परास्त करने के लिए कांग्रेस आईटी सेल ने बनाई रणनीति! जिलों में दिए चुनावी तैयारियों के संकेत

भाजपा को परास्त करने के लिए कांग्रेस आईटी सेल ने बनाई रणनीति! जिलों में दिए चुनावी तैयारियों के संकेत  

less than 1 minute read
May 20, 2018
Notice to Congress
कांग्रेस को नोटिस

चूरू ।

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के पास आते आते ही राजस्थान की राजनीति का समीकरण भी बदल रहा है। राजस्थान में कांग्रेस चुनावों की पूरी तैयारी में जुटी है और इस बार प्रदेश की सत्ता अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। कांग्रेस ने इसके लिए हर जिलें में चुनावी माहौल बनाना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नेता हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने के संकेत दे रहे हैं।

हाल ही में राजस्थान के चूरू शहर में शनिवार को यूथ कांग्रेस की बैठक हुई। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी विनीत कंबोज ने यूथ कांग्रेस टीम की सहराना करते हुए कहा कि हर बूथ पर यूथ कांग्रेस को काम करना है। उन्होंने कहा कि युवा अब चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

आगामी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए रणनीति बना ली गई है। अध्यक्षता कर रहे यूथ कांग्रेस चूरू लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. प्रमेन्द्र सिहाग ने कहा कि जिले में हर बूथ के हिसाब से दस युवाओं की टीम बनाने का काम चल रहा है। जिले में करीब 15 हजार नए यूथ को बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी। सक्रिय कार्यकर्ता को आगे बढय़ा जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है जो आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। बैठक में पंजाब से आए जसकरण ने सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार की जानकारी दी। इस मौके पर देहात ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, रामनिवास बिड़ौदी, हेमंत सिहाग, अंजनी शर्मा, रफीक चौहान, किशोर दांदू, आरिफ खां पीथीसर, सुभाष मेघवाल, प्रवीण सारण, श्योकरण पोटलिया, मनोज सुंडा, महेश ढूकिया व भरत सुंडा आदि मौजूद थे।

Published on:
20 May 2018 12:17 am