3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, फोड़े पटाखे

कर्नाटक में येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद शनिवार को पीसीसी में खुशी का माहौल रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 May 2018, 10:18 PM IST

congress workers

जयपुर। कर्नाटक में येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद शनिवार को पीसीसी में खुशी का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोडक़र खुशी का इजहार किया। हालांकि येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने की घोषणा के समय कोई बड़ा नेता पीसीसी में नहीं था।

यही नहीं आतिशबाजी के लिए भी पीसीसी में कोई व्यवस्था नहीं थी। जैसे ही इस्तीफा हुआ तो कार्यकर्ताआें ने प्रदेश पदाधिकारियों को फोन किया और इस्तीफे की घोषणा के करीब आधा घंटे बाद कुछ नेता पीसीसी पहुंचे।

इसके बाद भी महज दो-तीन फव्वारे छुड़ाकर खुशी का इजहार किया गया। इससे पहले पीसीसी में दोपहर से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया।

सभी कार्यकर्ता टीवी के आगे टकटकी लगाए बैठे रहे। जैसे ही येद्दियुरप्पा ने इस्तीफा दिया तो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान डॉ. अर्चना शर्मा, सुशील शर्मा, रूपेशकांत व्यास, शिवजी लाल मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अलवर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में शहर के नगली सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई। अजमेर कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने एक दूसरों को माला पहनाकर आतिशबाजी की और मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बाड़मेर में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने विधायक मेवाराम के साथ मिल कर कर्नाकट में भाजपा की सरकार नहीं बनने की खुशी बनाई। कार्यक्रताओं ने पटाखे छोड़ और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। साथ विधायक मेवाराम जैन ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।