चूरू

कार व ट्रक की भिड़ंत में हिस्ट्रीशीटर की हुई मौत, लम्बे समय से पुलिस को थी तलाश

भालेरी स्टेट हाइवे स्थित राम पुरा बस स्टैंड पर रात करीब 10 बजे कार व ट्रक में भिड़ंत हो गई
less than 1 minute read
Apr 11, 2019
accident
कार व ट्रक की भिड़ंत में हिस्ट्रीशीटर की हुई मौत, लम्बे समय से पुलिस को थी तलाश

चूरू।
चूरू से करीब 15 किलोमीटर दूर भालेरी स्टेट हाइवे स्थित राम पुरा बस स्टैंड पर रात करीब 10 बजे कार व ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश की मौत हो गई।

रोडवेज कंडक्टर की हत्या कर दी थी

भालेरी पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश 302 का आरोपी था। इसके खिलाफ सरदारशहर थाने में हत्या का मामला दर्ज है। ओमप्रकाश ने 1 साल पहले एक रोडवेज कंडक्टर की हत्या कर दी थी। इसके अलावा मारपीट व अवैध हथियार आदि के मामले दर्ज हैं। ओमप्रकाश के खिलाफ सदर थाने में भी कई मामले दर्ज हैं।

लम्बे समय से पुलिस को तलाश थी

सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी नरेश गेरा भी पहुंचे गेरा ने बताया कि ओम प्रकाश सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट के पास जयपुर रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास शराब कारोबारी कमल रामसरा के ऊपर फायरिंग भी की थी। लम्बे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।

Published on:
11 Apr 2019 02:02 am