चूरू जिले के रतनगढ़ थाना के पास पारिवारिक रंजिश के चलते ससुराल आए फूफा ने मंगलवार रात भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। फायर से भतीजे का एक हाथ अलग हो गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क एमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। जिसमें सामने आया कि हरियाणा के गढड़ा निवासी झाबर सिंह की शादी करीब 12 साल पहले रतनगढ़ गांव की गीता कंवर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही झाबर सिंह गीता कंवर के साथ आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। जिसके चलते करीब चार-पांच माह पहले दोनों का तलाक हो गया था। गीता कंवर के परिजनों ने उसकी शादी दो महीने पहले दूसरी जगह कर दी थी। जो बात झाबर सिंह के नागवार गुजर रही थी।
यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं सहित छह की मौत
मंगलवार शाम झाबर सिंह अपने ससुराल आया हुआ था। जिसने मंगलवार रात अपने ससुराल के बाहर गाली-गलौज की और देसी पिस्टल से एक हवाई फायर किया। जिसके बाद झाबर सिंह इधर-उधर छुप गया। मोनू सिंह ने बाहर आकर देखा तो वह छुपा हुआ था। जिस पर झाबर सिंह ने भतीजे मोनू सिंह पर गोली चला दी। जिसके बाद उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान देसी पिस्टल के छरे लगने से झाबर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मोनू सिंह को परिवार के लोगों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।