8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार ने इंटरसेप्टर के एएसआइ की जान ली, कार चालक ने भी तोड़ा दम

- पुलिस की इंटरसेप्टर का कांस्टेबल चालक घायल- तेज रफ्तार व चालक के नशे में होने पर इंटरसेप्टर के पुलिसकर्मियों ने रोकी थी कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 15 Aug 2023, 11:20 PM IST

,,

नागौर रोड पर इंटरसेप्टर को टक्कर मारने वाली क्षतिग्रस्त लग्जरी कार।,नागौर रोड पर कार की टक्कर से पलटी क्षतिग्रस्त इंटरसेप्टर।,मृतक एएसआइ भंवरलाल।

जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत नागौर रोड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पास मंगलवार देर शाम लग्जरी कार ने गलत दिशा में जाकर वाहनों की स्पीड नियंत्रण करने वाली पुलिस की इंटरसेप्टर कार को टक्कर मारी दी। इंटरसेप्टर के बाहर खड़े एएसआइ भंवरलाल बिश्नोई और टक्कर मारने वाली कार चालक की मौत हो गई। कांस्टेबल चालक घायल हो गया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि स्पीड नियंत्रण करने वाली यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर कार नागौर रोड पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पास तैनात थी। देर शाम नागौर नम्बर की लग्जरी कार तेज रफ्तार में जोधपुर की तरफ आती दिखाई दी। इंटरसेप्टर के पुलिसकर्मियों ने कार रुकवाई। इतने में कार चालक हरिशंकर वैष्णव इंटरसेप्टर पर तैनात एएसआई भंवरलाल व अन्य पुलिसकर्मियों से उलझ गया। पुलिस कार का चालान बनाने लगी तो वह विरोध पर उतर आया। फिर उसने कार भगा दी। पुलिस ने कार को रुकवाने के लिए वायरलैस सैट पर यातायात कन्ट्रोल रूम के मार्फत सूचित कर नाकाबंदी करवाई।
एएसआई, कांस्टेबल व कांस्टेबल चालक अशोक इंटरसेप्टर कार के पास खड़े हो गए। इतने में चालक ने कुछ आगे जाकर कार यू-टर्न ली और गलत दिशा में वापस आया। कार चालक ने इंटरसेप्टर के पास खड़े एएसआई को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एएसआइ कार व इंटरसेप्टर के बीच फंस गया। दोनों वाहन सड़क से उतर गए। इंटरसेप्टर पलट गई और बुरी तरह कुचलने से एएसआई की मौके पर मौत हो गई। जबकि इंटरसेप्टर चालक कांस्टेबल अशोक और कार चालक नागौर निवासी हरिशंकर वैष्णव गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कार चालक हरिशंकर की मौत हो गई। कांस्टेबल अशोक को भर्ती किया गया है। उसके मल्टीपल फ्रैक्चर बताए जाते हैं। हादसे का पता लगते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) चैनसिंह महेचा व सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) पीयूष कविया मौके पर पहुंचे। जांच के बाद मृतक एएसआइ का शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया।
जीरा मण्डी से नागौर लौट रहा था कार चालक
पुलिस का कहना है कि कार चालक नागौर निवासी हरिशंकर वैष्णव था। जिसकी भी मौत हो गई। वह मण्डोर कृषि उपज मण्डी परिसर में जीरा मण्डी से कार लेकर नागौर जा रहा था।