
रतनगढ़. स्पेशल ट्रेन से रेल महाप्रबन्धक टीपी सिंह मंगलवार सुबह 6 बजे रतनगढ़ पहुंचे। उन्होंन ेऔपचारिकता को पूरा करने के लिए निरीक्षण किया। रेल महाप्रबंधक सुबह ६ बजे पहुंची ट्रेन में से 9 बजे नीचे उतरे तो एनडब्लूआरईओ के शाखा सचिव मुमताज अली व अध्यक्ष रामसिंह ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जीएम प्लेटफार्म नं. दो से एक पर पहुंचे। प्लेटफॉॅर्म का एक चक्कर लगाकर औपचारिकताएं पूरी की। इस दौरा समस्याओं को रतनगढ़ खुदरा विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामावतार बुबना, महामंत्री प्रकाश पारीक, विष्णुदत्त चौधरी, गौरीशंकर जालान, अरूण रामगढिय़ा, प्रकाश चौधरी,सुनील बबेरवाल आदि ने ज्ञापन सौंपे। रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने के 10 मिनट बाद जीएम विशेष निरीक्षण रेलगाड़ी के पास पहुंचे। लोगों ने प्लेटफॉर्म २ पर शौचालय बनवाने, एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव का समय बढ़ाने, बीकानेर-हरिद्वार रेलगाड़ी को नियमित करने, रेलवे कॉलोनी के पांच वार्डों के लोगों के आवागमन के लिए ओवरब्रिज बनाने की मांग की। जीएम पडि़हारा स्टेशन पहुंकर ट्रेक का निरीक्षण किया। वे सवा घंटे तक स्टेशन पर रहे। कस्बे की रेल संघर्ष समिति की ओर से एडवोकेट बिशनलाल, भाजपा नेता जगजीतसिंह राठौड़ तथा शिशुपाल सुंडा ने समस्याओं से अवगत कराया। जीएम सिंह ने कहा कि ट्रेन यहां शीघ्र रुकेगी। पर्याप्त बुकिंग हुई तो अन्य ट्रेन भी रूकने लगेंगी। उन्होंने कहा कि दो नं. प्लेटफार्म के लिए शीघ्र स्थान का चयन कर निर्माण शुरू किया जाएगा। अंडरपास के लिए रेलवे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर देगा।
सुजानगढ़. उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक टीपीसिंह ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रतनगढ़ से विशेष गाड़ी से पहुंचे महाप्रबन्धक के साथ जोधपुर डीआरएम गौतम अरोड़ा के अलवा जयपुर व जोधपुर के अनेक उच्च रेल अधिकारी साथ थे। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर दो की तरफ आरपीएफ की पुलिस चौकी में कराए कार्य का जायजा लिया। सीनियर डीएससी एसकेएस राठौड़ ने कार्य की जानकारी दी। इसके बाद रेलवे कॉलोनी में लगी वाटिका की सराहना की। प्लेटफॉर्म एक पर जनसहयोग से संचालित प्याऊ के नलो को चलाकर देखा। विभिन्न संगठनों व कार्यकर्ताओं ने जोधपुर-सरायरोहिल्ला सु. फास्ट का हरिद्वार तक विस्तार करने, बीकानेर से डेगाना वाया रतनगढ़ सवारीगाड़ी शुरु करने, बाड़मेर से हावड़ा वाया सुजानगढ़ स्वीकृत गाड़ी शुरु करने, बांद्रा-हिंसार सा. व बाद्रा से जम्मू सा. गाड़ी का फेरा बढ़ाने आदि मांग की। ज्ञापन देने वालों में गिरधर शर्मा,चिरंजीलाल स्वामी, यशोदा माटोलिया, पवन माहेश्वरी, बुद्धिप्रकाश सोनी, बनवारीलाल स्वामी,अमरचन्द राव, बसन्त बोरड़,गोपाल सोनी व हर्ष जालान, भागीरथराम जाट व कानाराम शामिल थे। इधर नगरपरिषद सभापति सिकन्दर अली खिलजी ने रेलवे भूमि में शौचालय बनाने की बात जीएम से कही। बजरंगलाल सेन, संजय ओझा, निरंजनकुमार शर्मा ने भी जीएम को ज्ञापन सौंपा।
जसवंतगढ़. उतर पश्चिम रेलवे के जीएम टीपी सिंह रेल्वे स्टेशन पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दो साल से बंद जसवंतगढ़ रेलवे स्टेशन को शुरू करवाने तथा पैंसेजर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। ज्ञापन में सरकारी टिकट वितरक नियुक्त करने की मांग की। जीएम ने तीन माह तक ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया। आसोटा सरपंच हरदयाल ने खानपुर के अंडर पास मे जलभराव की समस्या का समाधान मांगा। अंजनी कुमार सारस्वत, जयशंकर गर्वा, हरिकिशन, गोपीकिशन मुन्धड़ा, चांद लखारा आदि मौजूद थे।