चूरू

नशीली दवा खिलाकर विवाहिता से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

जिले के एक थाना अंतर्गत गांव में नशीली दवा खिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता से बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2022, 5:00 PM IST
married woman rape in churu

चूरू। जिले के एक थाना अंतर्गत गांव में नशीली दवा खिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता से बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों अनुसार पीड़ित ने दर्ज मामले में बताया कि उसका पति हिसार में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आरोपी उसके पति का धर्म भाई है। जिस कारण उसका घर आना जाना था। करीब दो साल पहले उसको चोट लग गई थी, इसके कारण शरीर में दर्द हो रहा था। इस दौरान आरोपी घर पर आया हुआ जिसने दर्द कम होने की दवा दी। दवा लेने के बाद उसे नींद आ गई।

आरोपी ने दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फोन कर धमकी दी कि अश्लील वीडियो बना रखा है, संबंध बनाओ नहीं तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि उस दिन जो दवा दी थी वह नींद की गोली दी थी। इस दौरान अवैध संबध बनाए थे।

उसके बाद आरोपी वीड़ियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने घरवालों को धमकी दी कि मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरु कर दी।

Published on: