
Indian Railways: चूरू। प्रयागराज महाकुंभ के बीच राजस्थान के चूरू जिले से रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब चूरू होकर जाने वाली प्रयागराज-लालगढ़ ट्रेन का रामगढ़ स्टेशन पर भी ठहरेगी। ऐसे महाकुंभ में जाने के इच्छुक क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि, इस ट्रेन का ठहराव प्रायोगिक तौर पर दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ (सप्ताह में 4 दिन) एक्सप्रेस रेलसेवा 17 जनवरी से रामगढ़ स्टेशन पर 8.38 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज (सप्ताह में 4 दिन) एक्सप्रेस रेलसेवा 17 जनवरी से रामगढ़ स्टेशन पर 18.08 बजे आगमन एवं 18.10 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं, गाडी संख्या 20403 प्रयागराज-लालगढ़ त्रि-सप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 16 जनवरी से रामगढ़ स्टेशन पर 8.38 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 20404 लालगढ़-प्रयागराज त्रि-सप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 16 जनवरी से रामगढ़ स्टेशन पर 18.08 बजे आगमन एवं 18.10 बजे प्रस्थान करेगी।