24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकर संक्रांति पर आई अच्छी खबर, राजस्थान को नई मेमू स्पेशल ट्रेन की सौगात, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Indian Railways: राजस्थान में मकर संक्रांति पर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नई मेमू स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है। साथ ही आज से कोटा-झालावाड़ सिटी मेमू ट्रेन का विस्तार घाटोली स्टेशन तक होने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 14 Jan 2025, 12:40 PM IST

MEMU-Train

कोटा। राजस्थान में मकर संक्रांति पर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन की ओर से घाटोली-झालावाड़ सिटी के बीच नई मेमू स्पेशल ट्रेन की सौगात मिली है। साथ ही आज से कोटा-झालावाड़ सिटी मेमू ट्रेन का विस्तान घाटोली स्टेशन तक होने जा रहा है।

रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार (14 जनवरी) से कोटा से झालावाड़ सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 61614 / 61613 का संचालन रेल मंत्रालय की सहमति से अब घाटोली तक किया जाएगा।

अब तक इस रूट पर यात्रियों के लिए रेल सेवा अकलेरा स्टेशन तक ही थी जिसको विस्तारित कर जूनाखेड़ा तक किया गया है। साथ ही घाटोली-झालावाड़ सिटी-घाटोली के बीच नव निर्मित रेल लाइन पर गाड़ी संख्या 06605/06606 नई स्पेशल मेमू गाड़ी का शुभारंभ भी 14 जनवरी से किया जा रहा है।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि 14 जनवरी को गाड़ी संख्या 61614 कोटा-घाटोली मेमू ट्रेन कोटा से शाम 7.20 बजे प्रस्थान कर झालावाड़ सिटी 9.08 बजे, झालरापाटन 9.19 बजे, जूनाखेड़ा 9.32 बजे, अकलेरा 9.54 बजे आगमन कर रात 10.45 बजे घाटोली स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 61613 घाटोली-कोटा मेमू ट्रेन घाटोली से 15 जनवरी को सुबह 4.45 बजे प्रस्थान कर अकलेरा 4.54 बजे, जूनाखेड़ा 5.29 बजे, झालरापाटन 5.42 बजे, झालावाड़ सिटी 5.53 बजे आगमन कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर रूकते हुए कोटा सुबह 8.20 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान को मिली एक और ट्रेन की सौगात, 6 जिलों से होकर गुजरेगी; इन 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव

घाटोली-झालावाड़ के बीच नई स्पेशल ट्रेन

घाटोली-झालावाड़ सिटी-घाटोली के मध्य नई स्पेशल गाड़ी 06605 घाटोली-झालावाड़ सिटी मेमू घाटोली से 14 जनवरी रात 11.00 बजे प्रस्थान कर अकलेरा 11.18 बजे, जूनाखेड़ा 11.44 बजे, झालरापाटन 11.57 बजे आगमन कर झालावाड़ सिटी रात 12.20 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 06605 झालावाड़ सिटी-घाटोली मेमू 15 जनवरी को सुबह 3.15 बजे प्रस्थान कर झालरापाटन 3.22 बजे, जूनाखेड़ा 3.34 बजे, अकलेरा 3.59 बजे आगमन कर घाटोली सुबह 04.30 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: खाटू नगरी तक कब चलेगी ट्रेन? 254 करोड़ की लागत से बनना था 17.9KM का रेल ट्रैक, लेकिन आ गई ये बड़ी अड़चन

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग