अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, जाम लगाकर प्रदर्शन, नहीं उठाया शव

सांखू से साढ़े तीन किमी दूरी पर झुंझुनूं-सादुलपुर मार्ग स्थित खारिया बास गांव की रोही में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जने की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jun 02, 2017
Feature image
shankhu churu

सांखू से साढ़े तीन किमी दूरी पर झुंझुनूं-सादुलपुर मार्ग स्थित खारिया बास गांव की रोही में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।

घटना को लेकर आक्रोशित मृतक के परिजनों, गुसाईयों की ढाणी व खारिया बास गांव के लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। लोगों ने अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठाने दिया।

मौके पर पहुंचे उप जिला प्रमुख सुरेंद्र स्वामी, सांखू चौकी पुलिस व हमीरवास पुलिस ने लोगों से रास्ता खोलने के लिए समझाईश की। मगर लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस के मुताबिक गुसाईयों की ढाणी निवासी जीतगिर गोस्वामी (70) बिजाई के लिए ट्रैक्टर लाने पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहा था।

इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। समाचार लिखे जाने तक लोग सड़क पर जाम लगाए बैठे थे।

Published on:
02 Jun 2017 07:06 am