28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal news: गृह प्रवेश के 20 दिन बाद हत्यारा बना बुआ का बेटा, सूना कर दिया मामा का घर , गिरफ्तार

cousin Murder: पुराने मकान को लेकर चले आ रहे पारिवारिक विवाद में ममेरे भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी राकेश पंथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
2 min read
Google source verification
cousin Murder: ममेरा भाई की हत्या (Photo Source - Patrika)

cousin Murder: ममेरा भाई की हत्या (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: एमपी के भोपाल शहर में गौतम नगर थाना क्षेत्र में पुराना मकान बेचने पर हुए विवाद में बुआ के बेटे ने ममेरे भाई सचिन पंथी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में गौतम नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार राकेश पंथी को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा है।

जानकारी के लिए बता दें कि गौतम नगर थाना क्षेत्र में पुराना मकान बेचने पर हुए विवाद में बुआ के बेटे ने ममेरे भाई सचिन पंथी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दोनों परिवारों के बीच कई वर्षों से रंजिश चल रही थीं। रविवार को देर रात घात लगाकर बैठे आरोपी राकेश पंथी ने गणेश मंदिर के सामने सचिन को रोका और मिनटों में कई बार चाकू से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राकेश पंथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही थी। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मकान खरीदने को लेकर विवाद

पुलिस ने बताया, मृतक सचिन पंथी पुत्र मुकेश पंथी अटल अयूब नगर गणेश मंदिर के पास रहता था। वह एक दुकान में सेल्समैन था। परिवार में पांच भाई व एक बहन है। भाई छोटू ने बताया, आरोपी राकेश रिश्ते बुआ का बेटा है। पहले भी आरोपी अक्सर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने बताया, 20 साल पहले दादी ने मोहल्ले का मकान बुआ को दिया था। बाद में मकान बेच दिया गया। दो महीने पहले उसी मकान को दोबारा मृतक के परिवारों ने खरीद लिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया।

20 दिन पहले गृह प्रवेश के दौरान भी आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया, हत्या से पहले आरोपी लगातार फोन कर मिलने के लिए बुला रहा था। मृतक के भाई छोटू का आरोप है कि हत्या करने वाला राकेश पंथी, जो रिश्ते में मृतक की बुआ का बेटा है, लंबे समय से परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। खासकर मेरी पत्नी पर वह लगातार अशोभनीय टिप्पणियां करता था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता गया।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

परिवार वालों ने बताया कि आरोपी राकेश पंथी पहले भी हत्या के एक मामले में जेल की सजा काट चुका है। इसी कारण उसके व्यवहार से पूरा परिवार पहले से भयभीत था। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके खिलाफ और कौन-कौन से मामले दर्ज हैं।