28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: US Fed के फैसले से पहले गिर गया सोना, चांदी 5000 रुपये टूटी, जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: अमेरिकी केंद्रीय बैंक बुधवार को ब्याज दरों पर फैसला सुनाएगा। इससे पहले सोने की घरेलू हाजिर और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 28, 2026

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today 28 July 2026: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1720 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1550 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1260 रुपये गिरकर 1,08,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। चांदी का घरेलू हाजिर भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, चांदी का घरेलू हाजिर भाव दिल्ली में 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों आई सोने में गिरावट?

अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व 29 जुलाई को ब्याज दरों पर फैसला सुनाएगा। इससे पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि यूएस सेंट्रल बैंक बेंचमार्क दरों को 3.50% से 3.75% पर बरकरार रख सकता है। ट्रेडर्स फेड चेयरमैन Kevin Warsh के कमेंट्स पर फोकस रखने वाले हैं। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। उच्च ब्याज दरों की स्थिति में निवेशक बिना ब्याज वाले गोल्ड से निकलकर ब्याज वाले एसेट्स जैसे ट्रेजरी बॉन्ड्स की तरफ आकर्षित होते हैं।

एमसीएक्स पर भी गिरे सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.73 फीसदी या 1042 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 1.86 फीसदी या 4,123 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,44,160₹1,32,150₹1,10,300
मुंबई₹1,44,170₹1,32,150₹1,08,130
दिल्ली₹1,44,320₹1,32,300₹1,08,280
कोलकाता₹1,44,170₹1,32,150₹1,08,130
बेंगलुरु₹1,44,170₹1,32,150₹1,08,130
हैदराबाद₹1,44,170₹1,32,150₹1,08,130
केरल₹1,44,170₹1,32,150₹1,08,130
पुणे₹1,44,170₹1,32,150₹1,08,130
वडोदरा₹1,44,220₹1,32,200₹1,08,180
अहमदाबाद₹1,44,220₹1,32,200₹1,08,180
जयपुर₹1,44,320₹1,32,300₹1,08,280

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.75 फीसदी या 31 डॉलर की गिरावट के साथ 4,105.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.78 फीसदी या 31.68 डॉलर की गिरावट के साथ 4,044.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 2.17 फीसदी या 1.27 डॉलर की गिरावट के साथ 57.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.97 फीसदी या 1.15 डॉलर की गिरावट के साथ 57.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग