Mehveesh and Rehman Love Story : सीमा हैदर के बाद अब महवीश अपनी लव स्टोरी के लिए पाकिस्तान छोड़कर राजस्थान के चूरू अपने प्रेमी और पति रहमान के पास पहुंची। सवाल है कि आखिरकार ऐसा क्या है कि भारतीयों की प्रेम दीवानी हुईं पाकिस्तानी औरतें! जानें सीमा हैदर और महवीश में क्या समानताएं हैं?
Pakistan Woman and Rajasthani Man : प्यार किसी भी बंधन को नहीं मानता है। सीमा हैदर के बाद अब पाकिस्तान के लाहौर की एक और प्रेम दीवानी महवीश ने अपने सारे बंधन तोड़कर भारत के राजस्थान के चूरू के रहने वाले अपने प्रेमी रहमान के घर का रुख किया। महवीश और रहमान इस वक्त भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में सुर्खियों में आ गए हैं। नई कहानियां जन्म ले रहीं हैं। अब हम इन दो प्रेम दीवानी पाकिस्तानी महिलाओं सीमा हैदर और महवीश के बीच समानता की तलाश करते हैं।
महवीश पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। साल 2006 में उसकी पहली शादी हुई थी। जिससे उसके दो बेटे 12 साल और 7 साल के हैं। 2018 में उसका पहले पति से तलाक हो गया। बकौल महवीश (25 वर्ष) के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान-पहचान रहमान (30 वर्ष) से हुई। रहमान राजस्थान के चूरू के गांव पिथिसर का रहने वाला था। रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता था। मोबाइल से लगातार होने लगी। उनके बीच प्रेम के अंकुर फूटने लगे। जब बात बर्दाश्त के बाहर होने लगी तो महवीश ने रहमान को प्रपोज कर दिया। साल 2022 में महवीश ने रहमान से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए निकाह कर लिया। साल 2023 में रहमान और महवीश पहुंचे। जहां दोनों ने मक्का में निकाह कर लिया।
यह भी पढ़े -
महवीश के नए पति रहमान पहले से ही शादीशुदा है। साल 2011 में रहमान की शादी भादरा की फरीदा संग हुई थी। रहमान के भी दो बच्चे हैं। पत्नी फरीदा अनबन की वजह से अपने पीहर भादरा में रह रही है। सूचना होने पर फरीदा ने इस पाकिस्तानी युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
रहमान और महवीश की शादी का पता रहमान के परिवार वालों को सोशल मीडिया से पता चली। दोनों ने इंस्टा पर अपनी निकाह की रील बना रखी है। यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी है।
अपने प्यार के साथ को पाने के लिए महविश 45 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। रहमान के घर के लोगों ने उसका जगकर इस्तकबाल किया। सरदारशहर में एक रात रुककर उसे गांव पिथिसर ले आए।
यह भी पढ़े -
उम्र, मजहब, जाति और सरहद, प्यार कुछ नहीं देखता है। पाकिस्तान के कराची की सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार ने पिछले साल पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। जहां महवीश लाहौर की है वहीं सीमा हैदर कराची की रहने वाली हैं। दोनों की प्यार पींगे सोशल मीडिया से शुरू हुई। महवीश-रहमान इमो पर तो पबजी से सीमा हैदर-सचिन मीणा की लव स्टोरी की शुरुआत की।
महवीश की तरह सीमा हैदर भी शादीशुदा थी। उसकी शादी साल 2014 में राजमिस्त्री गुलाम हैदर से हुई थी। उसके चार बच्चे थे। साल 2019 में पति गुलाम हैदर, सीमा को छोड़कर सऊदी अरब चला गया था।
महवीश की तरह सीमा हैदर ने भी प्यार के लिए पाकिस्तान को छोड़ दिया। पहले वह दुबई गई फिर वहां से नेपाल पहुंची। जहां नेपाल के एक मंदिर में सीमा हैदर और सचिन मीणा ने शादी की। उसके बाद वहा भारत के शहर नोएडा चली आई।
यह भी पढ़े -
महवीश-सीमा हैदर में एक कुछ असमानता भी है। सीमा हैदर (28 वर्ष) अपने तथाकथित पति सचिन मीणा (23 वर्ष) से पांच साल बड़ी है। वहीं सीमा हैदर अपने चारों बच्चों को लेकर आई है। पर महवीश ने अपने दोनों बच्चों को पाकिस्तान में ही छोड़ दिया है।
यह भी पढ़े -