चूरू

..PM मोदी इसीलिए करने जा रहे हैं चूरू में जनसंवाद, ये है बड़ा कारण! ये पूर्व पीएम भी यहां से कर चुके हैं चुनावी ‘शंखनाद’

..PM मोदी इसीलिए करने जा रहे हैं चूरू में जनसंवाद, ये है बड़ा कारण! ये पूर्व पीएम भी यहां से कर चुके हैं चुनावी 'शंखनाद'
2 min read
Feb 25, 2019
Feature image

चूरू।

Loksabha Chunav 2019 के मद्देनजर पार्टियों ने रैलियों का दौर शुरू कर दिया है। चुनाव तैयारियों को लेकर राजस्थान में फरवरी माह में बीजेपी ने दो बड़ी सभाएं की है वहीं तीसरी बड़ी सभा चूरू जिले में होने जा रही है। भाजपा पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चूरू जिले में 26 फरवरी को होने जा रही PM Modi की आम सभा को भीड़ जुटा कर खास बनाना चाहते हैं। ऐसे में पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।

PM Modi Churu Rally के लिए पार्टी की तरफ से एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने के जोर-शोर से प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार चूरू लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र चूरू, सादुलपुर, तारानगर, सुजानगढ़, सरदारशहर, रतनगढ़, नोहर, भादरा के अलावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर जिले के फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़ से भीड़ जुटाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा हनुमानगढ़ व गंगानगर से व सीमावर्ती हरियाणा के हिसार जिले से भी लोगों के आने की सूचनाएं मिल रही हैं। सभा में एक से सवा लाख लोगों की भीड़ जुटाने की कोशिश जा रही है।

इसलिए चुना चूरू को

लोगों में चर्चा है कि जिले में विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति कमजोर होने की वजह से पीएम मोदी की सभा चूरू में करवाई जा रही है। जिससे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार को फायदा हो सके।

बीजेपी उप नेता Rajendra Rathore ने बताया कि चूरू की सभा ऐतिहासिक सभा होगी। कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों में मोदी को सुनने के लिए भारी उत्साह है। पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार चूरू आ रहे हैं इसलिए सभा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में एक से सवा लाख लोगों के आने की व्यवस्था की जा रही है। पंडाल को 28 ब्लॉक में विभाजित किया गया है।

लेकिन सांसद राहुल कस्वां का कहना है कि सीकर व झुंझुनूं में पीएम मोदी की सभा हो चुकी थी। संभाग में एक बड़ी सभा होनी थी चूरू में अब तक प्रधानमंत्री की कोई सभा नहीं हुई थी। इसलिए पीएम मोदी ने चूरू को चुना है। यह सभा निश्चित तौर पर ऐतिहासिक होगी। टिकट को लेकर वे पूरी तहर से निश्चिंत हैं। पीएम मोदी उनके पिता रामसिंह के चुनाव प्रचार में भी आ चुके हैं।

वहीं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता रघुनाथ खेमका का कहना विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले में भारी हार का सामना करना पड़ा, चार सीटों से दो पर सिमट गई। इसके कारण भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार का डर है। इस वजह से मोदी की सभा करवाकर जनमत को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जनता मोदी के जुमलों के समझ चुकी है। वह कांग्रेस के समर्थन में वोट करेगी।

यह प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं चूरू जिले में सभा

राजस्थान के चूरू जिले में मोदी के सभा करने से पहले भी कई पूर्व प्रधानमंत्री यहां से चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व पीएम राजीव गांधी, पूर्व पीएम चन्द्रशेखर, पूर्व पीएम चौधरी चरणसिंह, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भी चूरू जिले में आकर आमसभा को संबोधित कर चुके हैं।

Published on:
25 Feb 2019 06:04 pm