चूरू

Rajasthan Crime News: 90 साल की मां की सेवा करने की जगह बेटे ने दी दर्दनाक मौत, वजह शर्मिंदा करने वाली

Rajasthan Crime News: जमीन बंटवारे के विवाद की रंजिश के चलते एक बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। रिश्तों के कत्ल की ये घटना गांव पड़िहारा की है। मृतका के छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ मां की हत्या करने का मामला सोमवार को थाने में दर्ज करवाया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 12:05 PM IST
photo_6303285487145696923_y.jpg

Rajasthan Crime News: जमीन बंटवारे के विवाद की रंजिश के चलते एक बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। रिश्तों के कत्ल की ये घटना गांव पड़िहारा की है। मृतका के छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ मां की हत्या करने का मामला सोमवार को थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि गोपालचंद पुत्र सोहनलाल ब्राह्मण निवासी पड़िहारा हाल निवासी गांव घिंगतानिया जिला श्रीगंगानगर ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित गांव घिंगतानिया में रहता है। उसकी मां प्रेमादेवी उर्फ परमेश्वरी ( 90 ) पड़िहारा में उनके पैतृक घर में अकेली रहती थी। मां की देखभाल अक्सर उसकी भांजी करती थी।

मंगलवार रात उसकी भांजी ने फोन पर बताया कि नानी की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिन्हें रतनगढ के राजकीय जिला अस्पताल लेकर आए हैं। लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने नानी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। अस्पताल आई पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली। बाद में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

हत्या की ये वजह आई सामने
पुलिस के मुताबिक गोपालचन्द ने अपने भाई दिनेश उर्फ कालू जो कि कई सालों से साधु का वेश धरकर रहता है, पर मां की हत्या का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि मेरी मां ने दिनेश उर्फ़ कालू के हिस्से की जमीन बहन आचूकी के नाम कर दी थी। इसके कारण रंजिश के चलते आरोपी ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : ममता की जगह प्रेमी को चुना, अपने से आधी उम्र के प्रेमी के लिए मां ने आठ साल के बेटे को दी मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि
पुलिस के मुताबिक सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा प्रेमादेवी की गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ कालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद ही वारदात का पूरा खुलासा हो सकेगा।

Updated on:
5 Dec 2023, 12:05 PM IST
Published on: