चूरू

Rajasthan Weather: राजस्थान के ये 3 शहर रहे सबसे ठंडे, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें लेटेस्ट मौसम अपडेट

Rajasthan Weather Update: हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। बर्फबारी के बाद ठंडा हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। पढ़ें लेटेस्ट मौसम अपडेट अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम-
less than 1 minute read
Nov 17, 2023
rajasthan_weather_news_today.jpg

Rajasthan Weather Update: हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। बर्फबारी के बाद ठंडा हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। चूरू में गुरुवार को सीजन की सबसे सर्द रात रही। सुबह धुंध छाई रही। हालांकि आसमान साफ रहा। मगर सर्द हवाएं चलने से लोगों को ठंड महसूस हुई। करीब 09 बजे के बाद सूर्य देवता के हल्के से दर्शन हुए। इसके बाद लोगों को राहत मिली।


मौसम विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को दिन का अधिकतम 25.06 व न्यूनतम तापमान 09.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 02.08 किमी प्रतिघंटा रही। जबकि आद्रता 33 फीसदी दर्ज की गई। शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है। बुधवार के 338 के मुकाबले गुरुवार को खतरे के निशान से भी ऊपर पहुंचकर 458 हो गया।


अब आगे क्या
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के मुताबिक नवम्बर माह का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। रात के तापमान में भी कोई खास गिरावट के आसार नहीं है। बहरहाल प्रदेश में कोई तंत्र सक्रिय नहीं होने के संकेत नहीं हैं। मगर, शहर में अगले दो से तीन दिन तक हल्की धुंध का असर रहेगा।


ये शहर प्रदेश में सबसे सर्द
रात के पारे में लगातार हो रही गिरावट के चलते प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे आ गया है। जिसमें माउंट आबू में 6 डिग्री, फतेहपुर 07.02 व सीकर 07.05 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द शहर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सर्दी के तेवर होने लगे कड़े, राजस्थान के कई जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें ताजा मौसम अपडेट

Published on:
17 Nov 2023 09:06 am