चूरू

लघुशंका के लिए उठी थी नाबालिग, दरिंदा मुंह भींचकर अपने साथ ​ले गया और किया बालात्कार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 10, 2018
Feature image

चूरू/तारानगर

गांव चंगोई में एक नाबालिग बालिका का घर से अपहरण कर उसके साथ बालात्कार करने का मामला शनिवार को पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गांव चंगोई निवासी नाबालिग के दादा ने रिपोर्ट दी है कि उनकी 14 वर्षीय पोती शुक्रवार रात घर पर सोई हुई थी। रात्रि करीब 12 बजे बालिका लघुशंका के लिए उठी तो गांव का कुलदीप उर्फ लाला दीवार फांद कर उनके घर में घुस आया। कुलदीप ने बालिका का मुंह भींचकर उसे घर से बाहर ले गया व उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। बालिका ने जब इंकार किया तो आरोपित कुलदीप ने अपनी जेब से चाकू निकाला व जान से मारने की धमकी देकर उसे जबरन एक खेत में ले गया। आरोपित ने खेत में बने एक मकान में बालिका के साथ बालात्कार किया। बालात्कार के बाद आरोपित वहां से भाग गया।

पीडि़त बालिका सुबह होने पर जब अपने घर आ रही थी तो उसे रास्ते में गांव का एक व्यक्ति मिला। पीडि़ता ने उस व्यक्ति को अपने साथ बीती घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर परिजन वहां आए व बालिका को घर लेकर आए। पुलिस ने बालिका के दादा की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ बालात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीडि़त बालिका के दादा ने बालिका के अपहरण में आरोपित के साथ दो-तीन अन्य युवकों के भी शामिल होने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने पीडि़त बालिका का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
10 Nov 2018 08:36 pm
Published on:
10 Nov 2018 08:36 pm