चूरू

video अजय जैतपुरा हत्याकांड : परिजनों ने प्रशासन के सामने रखी ये छह बड़ी मांगें, जानिए पत्नी व भाई के लिए क्या मांगा?

Ajay Jaitpura : एसपी राहुल बारहट ने बताया कि अजय कुमार जैतपुरा हरियाणा में किसी जाट गैंग का सदस्य था।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 2:03 PM IST
AJAY JAITPURA

सादुलपुर (चूरू).

अजय जैतपुरा हत्याकांड को गुरुवार दोपहर को 24 घंटे हो जाएंगे, मगर अभी तक आरोपितों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। ना ही हत्या की पुख्ता वजह सामने आई है। परिजन सुबह अजय जैतपुरा के शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं थे।

इसके बाद राजगढ़ पुलिस थाने में जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट से परिजनों आदि की वार्ता हुई, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी। परिजनों तथा गांव के अन्य लोगों ने एसपी को एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें छह मांगों को उल्लेख किया गया है।

ज्ञापन में छह मांगों के अलावा घटना के दौरान न्यायालय परिसर में उपस्थित सुरक्षा गार्ड की भूमिका की जांच करवाए जाने के साथ साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोके जाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन पर पुलिस अधीक्षक ने यथासंभव कार्रवाई किए जाने तथा सरकार को भिजवाए जाने की बात कहे जाने के पश्चात परिजन वापस अस्पताल परिसर पहुंच गए। सांसद राहुल कस्वां भी सादुलपुर पहुंच चुके हैं। सांसद ने इस प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सिस्टम में खामियां बताई है।

अजय जैतपुरा के परिजनों के छह मांगें

1-हत्याकांड की जांच एसओजी से करवाए
2-अजय के भाई विजय पूनियां व साथी प्रदीप जांदू को हथियार लाइसेंस
3-अजय व साथी प्रदीप जांदू के घर सुरक्षागार्ड तैनात किए जाए
4-अजय जैतपुरा की पत्नी को सरकारी नौकरी
5-मामले के सभी गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए
6-अजय के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मददजाने तथा घटना

गैंग में हुई अनबन बनी मौत का कारण

एसपी राहुल बारहट ने बताया कि अजय कुमार जैतपुरा हरियाणा में किसी जाट गैंग का सदस्य था। गैंग सदस्यों के साथ उसकी किसी बात को लेकर पहले अनबन हो गई थी। इसके चलते गैंग के सदस्यों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हंै। एक टीम आरोपितों के पीछे लगी है। मामले में पुलिस शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार करेगी।

इन थानों में जैतपुरा के खिलाफ मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार हमीरवास, सादुलपुर, झुझुनूं कोतवाली, पिलानी, सदर थाना झुंझुनूं, व्यास कॉलोनी बीकानेर , तारानगर, मंडे्रला, रतनगढ़ व लुहारू सहित अनेक पुलिस थाना में मारपीट, लूट, अपहरण, चोरी, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, हत्या, राजकार्य में बाधा, लूट व डकैती के मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या के दो, हत्या के प्रयास के नौ, आम्र्स एक्ट के छह, शराब तस्करी का एक, लूट व चोरी के आठ और अपहरण के दो मामले दर्ज है।

Published on: