चूरू

स्कूल वेन और ट्रक में भिड़ंत, वेन के चालक की मौके पर मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 15, 2018
rajasthan news
स्कूल वेन और ट्रक में भिड़ंत, वेन के चालक की मौके पर मौत

सरदारशहर/चूरू .आसलसर कुडिंया के पास मेगा हाइवे पर गुरुवार को सुबह कोहरे के कारण स्कूल वेन व ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसके कारण वेन के चालक की मौत हो गई वही वेन में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। यहां से गुजर रहे शिक्षक दुनीचन्द जोशी ने घटना की पुलिस एवं एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया तथा मृतक को मोर्चरी में रखवाया। सूत्रों के अनुसार बेसिक पब्लिक स्कूल गांधी विद्या मंदिर के एक वेन मांगासर गांव के बच्चों को लेकर सरदारशहर आ रही थी कि आसलसर कुंडिया के पास घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसके कारण वेन चालक ओमप्रकाश शर्मा 55 की मौत हो गई वही अन्य सवार बेसिक पब्लिक स्कूल की छात्रा एवं मांगासर निवासी मनीषा जाट 13, प्रियंका नायक 14, भानूप्रतापसिंह 6 घायल हो गए। घायल बच्चों का राजकीय अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वही ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। मृतक ओमप्रकाश के दो बेटी व दो बेटे है। चारों बच्चे शादीशुदा है। तीन भाइयों में ओमप्रकाश सबसे बड़ा था।

Published on:
15 Nov 2018 02:05 pm