चूरू

दर्दनाक हादसा: सालासर जा रहे श्रद्धालुओं को वाहन ने मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

चूरू के सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार सुबह 7 बजे के करीब एक वाहन की टक्कर से पद यात्रा करते हुए सालासर जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Oct 05, 2025
Feature image
फोटो पत्रिका

चूरू। चूरू के सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार सुबह 7 बजे के करीब एक वाहन की टक्कर से पद यात्रा करते हुए सालासर जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची।

पुलिस ने मृतकों के शव को राजकीय भरतिया अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया। जबकि दो अन्य घायलों को निजी वाहन से भरतिया अस्पताल पहुंचाया। आपताकालीन वार्ड में दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।

सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि हादसे में हरियाणा के न्योली कला निवासी प्रीतमसिंह राजपूत (34), सुरेन्द्र जाट (32) और हिसार जिले के हांसी निवासी मनजीत जाट (30) की मौत हो गई। हादसे में चूरू जिले के गांव लंबोर छीपीयान के प्रशांत (19) और रतनपुरा के विकास (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गंभीर घायलों को राजकीय भरतिया अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

बताया कि लम्बोर छीपीयान से 12 जनों का समूह शनिवार सुबह पद यात्रा करते सालासर की ओर रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि सभी उत्साहित होकर रवाना हुए थे और खुशी खुशी यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान रविवार सुबह यह हादसा हो गया और समूह के दो जने घायल हो गए।

Updated on:
05 Oct 2025 03:35 pm
Published on:
05 Oct 2025 03:35 pm