सीएसके के पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने ऋतुराज की कप्तानी पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "उनकी कप्तानी एक बड़ा सवालिया निशान रही है। पिछले मैच में टीम की एनर्जी बहुत कम दिख रही थी। फैसले भी सवालों के घेरे में हैं और कप्तानी का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है।"
Ruturaj Gaikwad Captaincy, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में आठ विकेट की करारी हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अभियान शुरू हुआ। इस हार के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। तीन सीजन में 20 मैचों में से 12 में हार, यह रिकॉर्ड किसी भी कप्तान के लिए परेशान करने वाला है। पिछले साल चोट की वजह से ऋतुराज पूरे सीजन से बाहर हो गए थे और एमएस धोनी को फिर से कमान संभालनी पड़ी थी। उस सीजन सीएसके आखिरी पायदान पर रही। इस बार भी शुरुआत उससे अलग नहीं दिखी।
सीएसके के पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने ऋतुराज की कप्तानी पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "उनकी कप्तानी एक बड़ा सवालिया निशान रही है। पिछले मैच में टीम की एनर्जी बहुत कम दिख रही थी। फैसले भी सवालों के घेरे में हैं और कप्तानी का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है।" चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे मैच से पहले ऋतुराज ने मीडिया से बात की। उन्होंने साफ माना कि पुरानी सीएसएल और इस सीएसएल में जमीन-आसमान का फर्क है।
उन्होंने कहा, "पिछले साल तक हमारे पास बेहतरीन अनुभवी खिलाड़ी थे। उन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन यह टीम बहुत युवा है। जोश तो है, लेकिन अनुभवी और नए खिलाड़ी में फर्क होता है। इन्हें गलतियां करने देनी होंगी, खुलकर खेलने देना होगा, और यह भी देखना होगा कि इनका दिमाग सही जगह है। यही मेरा, फ्लेमिंग का और पूरी कोचिंग टीम का काम है।"
ऋतुराज ने यह भी कहा कि आईपीएल का माहौल ही इतना भारी होता है कि खिलाड़ियों को खुद को ढालने में वक्त लगता है। उन्होंने कहा, आईपीएल में परिवार का दबाव होता है, मीडिया का दबाव होता है, टीम के अंदर भी दबाव होता है। इस सब से निकलकर मैदान पर परफॉर्मेंस मोड में आना, इसमें वक्त लगता है। जब यह बल्लेबाजी क्रम चलने लगेगा, तब असली सीएसएल दिखेगी।" अब देखना यह है कि ऋतुराज का यह भरोसा सिर्फ बातों तक रहता है या मैदान पर भी दिखता है। सीएसएल के प्रशंसक इंतजार में हैं।