क्रिकेट

World Cup 2011: ’15 साल बाद भी’, सचिन तेंदुलकर ने वनडे विश्व कप 2011 की जीत को किया याद, लिखा भावुक संदेश

सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। तेंदुलकर के विश्व कप जीतने का सपना उनके डेब्यू के 22 साल बाद 2 अप्रैल 2011 को पूरा हुआ था, जब एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। भारतीय टीम का यह दूसरा वनडे विश्व कप था।

2 min read
Apr 02, 2026
2011 में भारतीय टीम ने 28 साल बाद वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। (photo - BCCI)

Sachin Tendulkar, 15th anniversary of the 2011 World Cup win: हर क्रिकेटर अपनी यात्रा शुरू करते समय सपना देखता है कि एक दिन वह अपने देश को विश्व कप जिताएगा। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का भी यही सपना था। लेकिन इस सपने को साकार करने में उन्हें पूरे 22 साल लग गए। करियर के अंतिम चरण में आकर सचिन तेंदुलकर ने आखिरकार वह सपना पूरा कर लिया। आज ही के दिन, 2 अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 28 साल बाद वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। आज इस जीत को पूरे 15 साल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Points Table: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, Top-4 में ये टीमें, जीत के बावजूद पंजाब के हाथ लगी निराशा

1989 में सचिन ने किया थे डेब्यू

सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। तेंदुलकर के विश्व कप जीतने का सपना उनके डेब्यू के 22 साल बाद 2 अप्रैल 2011 को पूरा हुआ था, जब एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। भारतीय टीम का यह दूसरा वनडे विश्व कप था।

भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने में सचिन तेंदुलकर की अहम भूमिका रही थी। इस ऐतिहासिक सफलता के 15 साल पूरे होने पर तेंदुलकर ने एक्स पर एक भावुक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

सचिन ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

तेंदुलकर ने कैप्शन में लिखा है, "पहली गेंद हमेशा आपके दिल की धड़कन बढ़ा देती है, और उस रात, यह कभी नहीं रुका। 15 साल बाद भी, यह हमारे साथ है। हम सभी युवा क्रिकेटरों के एक ग्रुप के तौर पर बड़े हुए, एक ही सपने से जुड़े हुए। इंडिया के लिए विश्व कप जीतना।" उन्होंने लिखा, "इस सफर का हिस्सा रहे सभी लोगों और सभी फैन्स को इसे हमारे साथ शेयर करने और इसे इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। जय हिंद।"

भारत को वनडे विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने में सचिन तेंदुलकर की अहम भूमिका रही थी। तेंदुलकर टूर्नामेंट के दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे थे। तेंदुलकर ने 9 मैचों की 9 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 482 रन बनाए थे। शीर्ष पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान थे, जिन्होंने 9 मैचों में 500 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: पारी की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने किया केएल राहुल का काम तमाम, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

Published on:
02 Apr 2026 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर