क्रिकेट

बेन डकेट के IPL 2026 से हटने के बाद इंग्लैंड के इन 2 खिलाड़ियों ने ठुकराया का रिप्लेसमेंट ऑफर

बेन डकेट के आईपीएल 2026 से हटने के बाद इंग्‍लैंड के दो अन्‍य क्रिकेटर ने उनके रिप्‍लेसमेंट के ऑफर को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट की मानें तो दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने जोश टंग और जेमी स्मिथ से संपर्क किया था।

2 min read
Mar 28, 2026
इंग्‍लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट। (फोटो सोर्स: IANS)

आईपीएल 2026 का आगाज आज 28 मार्च से होने जा रहा है। हर बड़ा क्रिकेटर दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में खेलना चाहता है, लेकिन इंग्‍लैंड के कुछ प्‍लेयर्स को ऐसा नहीं लगता। पिछले साल जहां हैरी ब्रूक ने ऐन मौके पर आईपीएल छोड़ने का फैसला लिया था तो इस साल बेन डकैट भी हट गए हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने उनके रिप्‍लेसमेंट के लिए इंग्लैंड दो अन्‍य क्रिकेटर को ऑफर भी दिया था, लेकिन उन्‍होंने उसे ठुकरा दिया है।

'द टेलीग्राफ स्पोर्ट' के अनुसार, जोश टंग और जेमी स्मिथ को आईपीएल 2026 सीजन में चोट लगने के कारण बाहर हुए खिलाड़ियों की जगह लेने के लिए ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया। आखिर उन्‍होंने ऐसा क्‍यों कि ये साफ नहीं है, लेकिन यह साफ है कि इंग्लिश क्रिकेटर आईपीएल के आकर्षण के आगे नहीं झुकेंगे।

ये भी पढ़ें

PCB ने नसीम शाह को जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली कैपिटल्स और खिलाड़ियों का हटना

पिछले साल हैरी ब्रूक के आईपीएल से हटने के फैसले ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को खिलाड़ियों के नियमों को अपडेट करने पर मजबूर कर दिया था। आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से 6.25 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद ब्रूक ने घर पर ही रहने का फैसला किया था। यह साफ था कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को प्राथमिकता दे रहे थे। लेकिन, इससे डीसी मुश्किल में पड़ गई।

बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों पर अस्थायी बैन लगा दिया है, जो टूर्नामेंट से हट जाते हैं। इसके नतीजों को जानते हुए भी एक और इंग्लिश क्रिकेटर बेन डकेट ने भी ऐसा ही किया है। हाल ही में इस बाएं हाथ के ओपनर ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया। इस बार फिर से ही प्रभावित हुई।

इंग्लिश क्रिकेटर आईपीएल से क्यों हट जाते हैं?

यह साफ है कि कई इंग्लिश क्रिकेटरों को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की ज़्यादा परवाह नहीं है। ऐसा क्यों है? खैर, इसके कुछ कारण हैं। सबसे पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को अच्छी-खासी रकम देता है। यह जानते हुए कि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट को चुनेंगे, 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को मैच फीस और बोनस के अलावा 1.42 करोड़ रुपये मिलते हैं। दूसरे खिलाड़ियों को 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट के लिए 8.73 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।

कुछ इंग्लिश क्रिकेटरों को बेंच पर बैठना पसंद नहीं है। उदाहरण के लिए डकेट को ही ले लीजिए, उन्हें डीसी से 2 करोड़ रुपये और मैच फीस मिलती। लेकिन, मैनेजमेंट शायद उन्हें न खिलाने का फैसला कर सकता था। फिर आप इस बात को भी ध्यान में रखें कि विदेशी खिलाड़ी भारत में आसानी से घूम-फिर नहीं सकते।

आईपीएल 2026 में खेल रहे ये इंग्लिश क्रिकेटर

गुजरात टाइटन्स: जोस बटलर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड

सनराइजर्स हैदराबाद: लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन, ब्रायडन कार्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, जॉर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल

राजस्थान रॉयल्स: जोफ्रा आर्चर

चेन्नई सुपर किंग्स: जेमी ओवरटन

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स

Published on:
28 Mar 2026 08:37 am
Also Read
View All

अगली खबर