क्रिकेट

IND vs SA: 2 खिलाड़ी जिन्हें चोटिल दीपक हुड्डा की जगह टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है

IND vs SA: कल साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली T20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका तब लगा जब दीपक हुड्डा चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए। लेकिन फिर भी टीम इंडिया दीपक की जगह इन 2 खिलाड़ियों को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल कर सकती है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2022, 6:04 PM IST
Ishan Kishan
Ishan Kishan

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 28 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। कल दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला शाम 7:00 बजे तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा। हालांकि यह मुकाबला शुरू होने से पहले आज टीम इंडिया को झटका तब लगा जब चोट के चलते ऑलराउंडर दीपक हुड्डा साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। हुड्डा की कमर की चोट इतनी गंभीर बताई जा रही है कि अब उनके वर्ल्ड कप में खेलने पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है? लेकिन कल से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया मैनेजमेंट दीपक की जगह पर इन 2 खिलाड़ियों को मौका दे सकता है

1) Shreyas Iyer:

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर दीपक हुड्डा के विकल्प के तौर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे। अय्यर के पास टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का लंबा अनुभव है। वह टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। अब तक वह 46 टी-20 मुकाबलों में 1029 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज में हराकर टीम इंडिया इस मामले में बनी नंबर 1


2) Ishan Kishan:

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन भी दीपक हुड्डा के की रिप्लेसमेंट की रेस में श्रेयस अय्यर को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल में पॉकेट साइज डायनामाइट के नाम से मशहूर ईशान किशन किसी भी नंबर पर तेजी से बल्लेबाजी कर सकते हैं। किशन ने अभी तक 19 टी-20 मुकाबलों में 30.17 की औसत से 543 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st T20: 2 गेंदबाज जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे


अब देखने लायक बात होगी बीसीसीआई चयन समिति और टीम इंडिया मैनेजमेंट चोटिल ऑलराउंडर दीपक हुड्डा की जगह किन खिलाड़ियों को मौका देता है? लेकिन पिछले आंकड़े और अनुभव को साथ में लिया जाए तो श्रेयस अय्यर टीम इंडिया में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किए जा सकते हैं। खैर आपको क्या लगता है कौन होगा, दीपक हुड्डा का रिप्लेसमेंट? आप अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

Updated on:
27 Sep 2022, 6:04 PM IST
Published on: