
Team India
India vs Australia: बीते रविवार टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए एक शानदार दिन रहा। हैदराबाद के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला तो वहीं अक्षर पटेल 8 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब वह 1 कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है
टीम इंडिया ने हासिल की ये खास उपलब्धि:
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-1 से हराया और यह T20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की 21वीं जीत साबित हुई। इसके साथ ही टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नाम था जिसने साल 2021 में कुल लगातार एक 20 मैच जीते थे।
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के वो खिलाड़ी जो अभी भी है टीम का हिस्सा
वहीं अब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़कर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने साल 2022 में अब तक खेले गए 28 टी20 मैचों में रिकॉर्ड 21 जीत हासिल की है। और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई है। अब टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया को फटाफट क्रिकेट की सीरीज में परास्त करने के बाद 28 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका से सामना होगा, तो टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को और आगे तक ले जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: 28 सितंबर से शुरू हो रही टी-ट्वेंटी सीरीज का पूरा शेड्यूल
Updated on:
26 Sep 2022, 7:58 PM IST
Published on:
26 Sep 2022, 7:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.