
Team India in 2007 T20 World Cup
टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2007 जीते हुए आज 15 साल पूरे हो गए हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन को शानदार तरीके से जीता था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में आखिरी ओवर का रोमांच तो आपको याद होगा, जब जोगिंदर शर्मा के एक ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 12 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन उन्होंने अपने इस ओवर में मात्र 7 रन ही खर्चे और टीम इंडिया को 5 रनों से जीत दिला दी। वैसे आपको बता दें कि इस टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों ने आगे चलकर क्रिकेट में करियर बनाया तो वहीं कुछ खिलाड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटी, नेता और पुलिस में भी भर्ती हो गए। लेकिन हम आपको इस वर्ल्ड कप विनिंग टीम के दो ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अभी भी भारतीय टीम का हिस्सा है
1) Dinesh Karthik:
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और शानदार फिनिशर कहे जाने वाले दिनेश कार्तिक वी 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। हालांकि दिनेश कार्तिक को फाइनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के चलते वह 3 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने में सफल रहे थे और अभी चल रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार तरीके से टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश किया था।
यह भी पढ़ें: 2019 से T20 डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले 3 भारतीय गेंदबाज
2) Rohit Sharma:
टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भी 2007 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। और अभी भी वह टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 30 रनों की नाबाद पारी खेली पारी थी। वहीं अब ना सिर्फ टीम इंडिया के शानदार ओपनर बल्लेबाज है बल्कि विश्व के चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम शुमार है जिन्होंने वनडे में 3 बार दोहरा शतक लगाया है।
यह भी पढ़ें: 3 गेंदबाज जो कल ऑस्ट्रेलिया को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे
Updated on:
24 Sep 2022, 12:51 PM IST
Published on:
24 Sep 2022, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.