
Axar Patel
India vs Australia 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों के T20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर है। इस दौरे का पहला मैच दोनों टीमों के बीच पीसीए स्टेडियम मोहाली में हुआ जहां ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से टीम इंडिया को मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दूसरा T20 मुकाबला कल शाम 7:30 बजे नागपुर में खेला जाएगा। लेकिन कल होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के ये तीन गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के सामने कड़ी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे और ऑस्ट्रेलिया को हराने में टीम इंडिया की मदद कर सकते हैं, तो कौन है ये 3 खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं
1) Yuzvendra Chahal:
कल ऑस्ट्रेलिया को हराने में यूज़वेंद्र चहल टीम इंडिया की काफी मदद कर सकते हैं। एशिया कप 2022 में चहल ने अपनी कलात्मक गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। हालांकि उन्हें चार मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 4 विकेट ही निकाले और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में चहल ने एक विकेट निकाला। हालांकि वह काफी महंगे रहे उनकी इकोनॉमी 12.60 की रही।
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में होने वाले तीसरे T20 मैच टिकट के लिए क्रिकेट फैंस ने टाप दी दीवारें
2) Axar Patel:
चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह टीम इंडिया में शामिल हुए अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। पटेल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट निकाले और बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी। अगर ऐसा ही प्रदर्शन अक्षर पटेल कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करते हैं तो टीम इंडिया को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: भुवनेश्वर कुमार के बचाव में उतरे हार्दिक पांड्या
3) Jasprit bumrah:
चोट से वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह कल ऑस्ट्रेलिया को हराने में टीम इंडिया की बड़ी मदद कर सकते हैं। यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सकता और कल वह कंगारुओं के खिलाफ टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी के एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। गौरतलब है कि पहले टी-20 मुकाबले को खेलने के लिए वह फिट नहीं थे।
Updated on:
22 Sep 2022, 5:17 PM IST
Published on:
22 Sep 2022, 5:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.