
Sexual Harassment Cases on Indian Cricketer: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में जाकर खिताबी सूखे को खत्म किया है। आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली इस आरसीबी टीम में तेज गेंदबाज भी शामिल थे, जो अब एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। दयाल पर गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का अरोप है कि यश ने उसके साथ ही नहीं झूठ बोलकर अन्य लड़कियों से भी संबंध बनाए हैं। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर की है। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। ये पहली बार नहीं है, जब किसी भारतीय क्रिकेटर पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके अलावा तीन और खिलाड़ी हैं, जिन पर इस तरह के आरोप लगे हैं।
भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी यौन उत्पीड़न के मामले में फंस चुके हैं। मिश्रा के खिलाफ 2015 में सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगे थे और उन्हें उस मामले में बेंगुलरु में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आपराधिक साजिश जैसे भी कई अन्य आरोप भी लगाए गए थे। बेंगलुरु की 34 वर्षीय महिला ने उन पर होटल के कमरे में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल रहे मुनाफ पटेल पर भी ऐसे आरोप लगे थे। मुनाम पटेल पर एक महिला ने 2021 में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके अलावा पटेल पर मारपीट का भी आरोप लगा था। पीडि़ता ने ये केस मुंबई के सांताक्रूज थाने में दर्ज कराया था।
वहीं, मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा था। रिपोर्ट के अनुसार शिवालिक अभी भी जेल की सजा काट रहे हैं। ये केस उन पर जोधपुर के कुड़ी भगतसुनी हाउसिंग बोर्ड थाने में एक युवती ने दर्ज कराया था।