क्रिकेट

5 फेमस इंडियन क्रिकेटर, जिनके पास है सरकारी नौकरी, 2 ने जिताया है वर्ल्ड कप

5 फेमस इंडियन क्रिकेटर, जिनके पास है सरकारी नौकरी, साथ ही इन क्रिकटरों में से 2 ने भारत को वर्ल्ड कप भी जिताया हैं। देखें कौन-कौन है शामिल
3 min read
• •
Updated: 18 Apr 2022, 12:26 PM IST
5 famous indian cricketer who have govt. Job
5 फेमस इंडियन क्रिकेटर, जिनके पास है सरकारी नौकरी


वैसे तो भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। लेकिन क्रिकेट को भी भारत में कम प्यार नही मिलता। क्रिकेट, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। भारत मे इसे त्यौहार की तरह समझा जाता है। भारत ने इस खेल को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं, जैसे सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी आदि।

इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ इस खेल को खेला बल्कि इसे भारत मे बुलन्दियों तक पहुँचाया हैं। जिससे भारत देश का गौरव विश्व मे बढ़ा है। इन्ही में कुछ खिलाड़ियों को क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और अतुलनीय योगदान के लिए सरकारी नौकरी भी दी गई है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पांच प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास सरकारी नौकरी है।


1) सचिन तेंदुलकर (ग्रुप कैप्टन)

लिटिल मास्टर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने न केवल भारतीय क्रिकेट में बल्कि विश्व क्रिकेट में भी अपनी एक खास छाप छोड़ी है। क्रिकेट का शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड हो जो सचिन ने ना बनाया हो। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम ही है। वैसे सचिन को उनकी सफलता के लिए भारतीय वायु सेना ने सम्मानित किया गया है और उन्हें भारतीय वायु सेना का ग्रुप कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं।


2) एमएस धोनी (लेफ्टिनेंट कर्नल)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में शुमार और पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Ms dhoni) ने भारत को साल 2011 में वर्ल्ड कप जिताया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों फॉर्मेट (टी ट्वेंटी, एकदिवसीय और चैंपियन ट्रॉफी) में वर्ल्ड कप जीता है। वैसे धोनी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल का पद है और अपना खाली समय में भारतीय सेना के साथ समय बिताते हैं।


3) हरभजन सिंह (डीएसपी)

भारत के सफलतम स्पिन गेंदबाजों में शुमार हरभजन सिंह ने अपने दौर में बहुत अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 417 विकेट लिए हैं। हरभजन सिंह पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखते हैं और पंजाब पुलिस में वह डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं।


4) कपिल देव (लेफ्टिनेंट कर्नल)

भारत को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव को कौन नहीं जानता। सन 1983 में कपिल देव के नेतृत्व और शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारत वर्ल्ड कप जीत पाया था। वैसे कपिल ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह अब लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में भारतीय सेना में हैं।


5) केएल राहुल (असिस्टेंट मैनेजर)

कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले केएल राहुल एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। इसके अलावा केएल राहुल भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत है।

Updated on:
18 Apr 2022, 12:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड की आखिरी T20I भिड़ंत में भी बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट

IRE vs NAM: राजस्थान के जय मूंदड़ा फिर मचाई सनसनी, 26 रन पर 6 विकेट चटकाकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड