
बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का पुराना नाता रहा है। कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं को अपना जीवन साथी बनाया है। लेकिन आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विदेशी होते हुए भी भारतीय लड़कियों से शादी रचाई।
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ( Shoaib Malik and Sania Mirza )
पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से शादी की है। दोनों एक-दूसरे को पूरा सपोर्ट करते हैं। यही कारण है कि इनकी जोड़ी को हर कोई पसंद करता है और खुशी-खुशी वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।
शॉन टेंट और माशूम सिंघा (shaun Tait and mashoom Singha)
चार साल तक अफेयर चलने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर शॉन टेंट ने भारत की जानी मानी मॉडल रह चुकीं माशूम सिंघा से वर्ष 2014 में शादी की। टेंट की शादी में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान भी शामिल हुए थे।
मुरलीधरन और माधिमलार (Muralitharan and madhimalar)
विश्व के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भारत की रहने वाली माधिमलार रामामूर्ति के शादी की। रामामूर्ति चेन्नई के प्रसिद्व मलार हॉस्पिटल ग्रुप के मालिक डॉ.एस. रामामूर्ति और डॉ. नित्थ्या रामामूर्ति की बेटी है। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी।
माइक ब्रेयरली और माना साराभाई (Mike Brearley and Mana Sarabhai)
इंग्लैंड के सफल कप्तानों में से एक माइक ब्रेयरली ने गुजरात से संबंध रखने वाली माना साराभाई से शादी की। दोनों की मुलाकात 1976 में हुई थी। माना को इंप्रेस करने के लिए करीब 4 साल तक माइक ने मशहूर कवि सरूप ध्रुव से गुजराती सीखी थी।
ग्लेन टर्नर और सुखविंदर कौर (Glenn Turner And Sukhwinder Kaur)
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन टर्नर ने भारत से ताल्लुक रखने वाली सुखविंदर कौर से 1973 में शादी की। जिसके बाद सुखेंद्र को सुखविंदर कौर को सुखी टर्नर निकनेम से जाना जाने लगा। सुखी ने 1995 से 2004 तक डुनेडिन प्रांत की मेयर रही। सुखी न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय की ताकतवार राजनेता हैं।