क्रिकेट

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, रद्द हो सकता है अभ्यास मैच

इंग्लैंड टीम के सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय टीम के अभ्यास मैच खेलने पर खतरा मंडरा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2021, 11:00 PM IST
england.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) के सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाए जाने के बाद भारतीय टीम (Team India ) के अभ्यास मैच खेलने पर खतरा मंडरा सकता है। भारत को अगले महीने इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसे देखते हुए टीम अभ्यास मैच खेलना चाहती है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को कहा कि इंग्लैंड कैंप में पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद भारत की सीरीज को लेकर कोई परिवर्तन या अपडेट नहीं है।

भारत ने की थी टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच कराने की मांग
इसका मतलब है कि ईसीबी अगले महीने चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अभ्यास मैच के भारत के अनुरोध पर विचार करना जारी रखे हुए है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच कराने की अपील की थी। शुरुआत में ईसीबी ने कोरोना के कारण भारतीय टीम के लिए अभ्यास मैच अयोजित कराने का कोई प्लान नहीं रखा था लेकिन पिछले सप्ताह उसने बताया था कि वह भारत की अपील पर विचार कर रहा है।

3 सप्ताह के ब्रेक पर है टीम भारतीय खिलाड़ी
हालांकि, भारत की अपील पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह देखना होगा कि क्या ईसीबी किसी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर को बायो बबल में और भारत के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने की इजाजत देगा। भारतीय टीम फिलहाल तीन सप्ताह के ब्रेक पर है और वह 15 जुलाई से डरहम में कैंप शुरू करेगी। अगर ईसीबी किसी काउंटी टीम के खिलाफ भारतीय टीम के लिए मैच आयोजित करता है तो यह आने वाले कुछ दिनों में होगा।

Published on: