29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहवाग का खुलासा, महेंद्र सिंह धोनी ने बचाया था विराट कोहली का कॅरियर

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे धोनी ने विराट कोहली का टेस्ट कॅरियर बचाया था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 7 Jul 2021, 4:06 PM IST

virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बुधवार को पूरे 40 साल के हो गए हैं। वह भारत के सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई बड़े टूर्नामेंट में विजयी दिलाई है। वह अपने क्रिकेट कॅरियर में अपने साथियों के प्रति काफी सपोर्टिव रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) अपने इंटरव्यू में धोनी को लेकर बड़ा खुलासा कर चुके हैं। आइए जानते हैं धोनी के बर्थडे उनकी लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प फैक्ट्स।

यह खबर भी पढ़ें:-जिस दोस्त ने सीखा 'हेलीकॉप्टर शॉट' उसकी जान बचाने के लिए धोनी ने भेज दिया था हेलीकॉप्टर

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे कोहली
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ टेस्ट पारियों में खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता विराट कोहली (Virat Kohli) को ड्रॉप करना चाहते थे। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी समझदारी के चलते उन्हें बचा लिया था। उस समय पहले दो टेस्ट में कोहली ने सिर्फ 10.75 की औसत से रन बनाए थे। लेकिन धोनी के चलते कोहली को तीसरे टेस्ट में मौका मिला और उन्होंने उस मैच की पहली पारी में 44 रन और दूसरी पारी में 75 रन की पारी खेली। अगर उस समय धोनी ने विराट पर भरोसा नहीं दिखाया होता तो टीम इंडिया इस बेहतरीन खिलाड़ी को खो देती। बता दें कि सहवाग उस समय टीम के उपकप्तान और महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे।

धोनी ने बचा लिया था कोहली का कॅरियर
सहवाग ने कहा था कोहली के बुरे दौर में धोनी और उन्होने मिलकर टीम में उनकी जगह बचाई थी। सहवाग ने बताया, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में चयनकर्ताओं ने कोहली की जगह रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला किया था, लेकिन उन्होंने और धोनी ने मिलकर इस बात का फैसला किया था कि वह कोहली को ही खिलाएंगे।'

यह भी पढ़ें—IPL 2022: यूजर ने पूछा अगर इस बार CSK ने धोनी ने रिटेन नहीं किया तो? ब्रैड हॉग ने दिया जवाब

धोनी ने दिखाया था विराट पर भरोसा
जब 2012 में चयनकर्ता कोहली को ड्रॉप करना चाहते थे तो धोनी ने उनपर भरोसा दिखाया और उन्हें टीम से बाहर होने से बचा लिया था। दरअसल, धोनी ने अपनी कप्तानी ने कई खिलाड़ियों को मौका दिलाया है। चाहे वह कोहली और या रोहित शर्मा। आज विराट कोहली भी धोनी की तरह भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार हो चुके हैं।